{"_id":"69e90df92738cea3040608e3","slug":"kanpur-police-raid-hookah-bar-operating-under-the-guise-of-a-restaurant-two-arrested-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार
Wed, 22 Apr 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गुजैनी पुलिस ने रेस्टाेरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में मंगलवार को छापेमारी की। पुलिस ने मौके से संचालक और उसके दो पार्टनरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सात हुक्का और छह पैकेट फ्लेवर तंबाकू और एक पैकेट कोल बरामद किया है। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि मेहरबान सिंह नई बस्ती स्थित हवेली रेस्टोरेंट में छापा मारा गया।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी सभी को पकड़ लिया गया। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक मर्दनपुर के बिहारीपुरवा निवासी सुमित पटेल और उसके दो पार्टनर योगेंद्र विहार खाड़ेपुर के विशाल वर्मा व कानपुर देहात के डेरापुर के खल्ला गांव के मनीष कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन