Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Police encounter with accused in e-auto driver's murder; suspect arrested

कानपुर: ई-ऑटो चालक की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 27 Nov 2026 11:54 PM IST
सार

आरोपी ने 12 नवंबर की रात ई-ऑटो की चालक की हत्या कर टटियन झनाका में शव फेंका था। 
 

विज्ञापन
Kanpur: Police encounter with accused in e-auto driver's murder; suspect arrested
हत्यारोपी राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी पुलिस की ई-ऑटो चालक बृजनंदन यादव की हत्या के आरोप में फरार चल रहे हत्यारोपी राज से शुक्रवार रात चकेरी मोड के पास मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी की 15 दिन से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बिठूर निवासी ब्रजनंदन यादव की 12 नवंबर की रात में हत्या कर शव को टटियन झनाका में फेंक दिया गया था। आरोपी लगातार 15 दिन से फरार चल रहा था। शुक्रवार रात आरोपी के चकेरी मोड के पास होने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी राज ने पुलिस पर दो राउंड फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साढ़ के कोरथा गांव निवासी राज बताया है। आरोपी राज ने बताया कि उसकी ससुराल महाराजपुर के कमालपुर गांव में है। वह हरजिंदर नगर फ्लाईओवर के नीचे रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन


अपने घर और ससुराल जाता रहता था। घटना की रात में रामादेवी स्थित देसी शराब के ठेके में आरोपी राज शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां पर बृजनंदन मिल गया। इस दौरान दोनों ने साथ में शराब की। इसके बाद दोनों लोग टटियन झनाका गांव गए। जहां दोनों ने ग्राउंड में बैठकर शराब पी। इसी दौरान ज्यादा पैग बनाने को लेकर आरोपियों का विवाद हो गया। इसी दौरान राज ने एक पत्थर मारकर बृजनंदन को गिरा दिया। इसके बाद ईट-पत्थरों से कूंचकर उसकी हत्या कर दी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से मृतक के पास एक बिना नंबर का ई-ऑटो, एक तमंचा, एक कारतूस, 104 रुपये बरामद हुए है। आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में रोया...बोला- गलती हो गई
आरोपी राज को पुलिसकर्मी कांशीराम अस्पताल मेडिकल कराने के लिए लेकर आए। जहां आरोपी राज ने कहा कि उसका हत्या करने का इरादा नहीं था। लेकिन उससे गलती हो गई है। यह कहते हुए वह फफक कर रो पड़ा।

आरोपी के खिलाफ साढ़ में तीन मामले दर्ज
आरोपी राज के खिलाफ हत्या के दो, चोरी का एक मामला साढ़ थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राज का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed