{"_id":"60ed57838ebc3ecccb3575d0","slug":"kanpur-police-arrested-two-priests-who-broke-donation-box-of-parmat-temple-and-robbed-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: परमट मंदिर के दानपात्रों से चोरी करने वाले दो महंत गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे आठ लोग, छह फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: परमट मंदिर के दानपात्रों से चोरी करने वाले दो महंत गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे आठ लोग, छह फरार
Tue, 13 Jul 2021 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Jul 2021 08:22 PM IST
सार
पुलिस ने उनके पास से दानपात्र से चोरी गए लाखों रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस चोरी में शामिल छह अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में ग्वालटोली पुलिस ने तीन जुलाई को परमट मंदिर के 14 दानपात्र और कोठार कक्ष के ताले तोड़कर चोरी करने के आरोपी दो महंतों को गिरफ्तार किया है। महंतों की पहचान बाबा रामदास व चेतन गिरि के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास से दानपात्र से चोरी गए लाखों रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस चोरी में शामिल छह अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने बताया कि चार जुलाई को जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत प्रेम गिरि ने ग्वालटोली थाने में मंदिर के महंत बाबा रामदास, चेतन गिरि और छह अन्य लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप था कि दोनों महंतों ने साथियों के साथ मिलकर दानपात्रों और कोठार कक्ष के ताले तोड़कर नकदी और गहने चुराए थे। पुलिस ने आरोपी दो महंतों को मंदिर के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में बनाए गए थे चार महंत
महंत प्रेम गिरि ने बताया कि वर्ष 2011 में जूना अखाड़ा की ओर से परमट मंदिर में चार महंत बनाए गए थे। जिसमें इच्छा गिरि, अरुण गिरि, दीपेश्वर गिरि व भाऊ गिरि शामिल थे। सभी महंत करीब एक माह से हरिद्वार में हैं। इस बीच इन आरोपी महंतों ने मंदिर में चोरी कर ली।
पुलिस को सौंपा मंदिर के खर्च का ब्योरा
थानाप्रभारी ने बताया कि जूना अखाड़ा के महंत ने वर्ष 2011 से अब तक हुए खर्च का ब्योरा भी पुलिस को सौंपा है। जिसमें बिजली का बिल, कर्मचारियों का वेतन, पीएनबी के खाते में जमा हुई रकम का ब्योरा भी शामिल है।