{"_id":"69c8f2f80c4c4eeac20b67fc","slug":"kanpur-png-pipeline-bursts-during-cm-grid-work-gas-supply-to-hundreds-of-homes-disrupted-cugl-repairs-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएम ग्रिड कार्य के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन; सैकड़ों घरों की गैस सप्लाई ठप, सीयूजीएल ने किया मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएम ग्रिड कार्य के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन; सैकड़ों घरों की गैस सप्लाई ठप, सीयूजीएल ने किया मरम्मत
Sun, 29 Mar 2026 03:08 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:08 PM IST
सार
Kanpur News: कर्रही में सीएम ग्रिड कार्य के दौरान पीएनजी पाइपलाइन फटने से अफरा-तफरी मच गई और कई घरों की आपूर्ति ठप रही। सीयूजीएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य पूरा किया।
विज्ञापन
कानपुर पीएनजी पाइपलाइन लीकेज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दक्षिण कानपुर के कर्रही स्थित गुलाबी बिल्डिंग के पास रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य के दौरान पीएनजी की हाई प्रेशर पाइपलाइन अचानक फट गई। गैस के तेज रिसाव और दबाव की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। इस हादसे के कारण क्षेत्र के सैकड़ों घरों में रसोई गैस की आपूर्ति घंटों ठप रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुलाबी बिल्डिंग के समीप नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क या नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। खुदाई के दौरान जेसीबी या मशीन का पंजा जमीन के नीचे दबी सीयूजीएल की मुख्य पाइपलाइन से टकरा गया। पाइपलाइन फटते ही गैस का तेज फव्वारा और आवाज निकलने लगी, जिससे आसपास के रहवासी भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन
घरों में बंद हो गए चूल्हे
हाइ प्रेशर लाइन डैमेज होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल पीछे से वाल्व बंद कर दिया गया। इसके चलते कर्रही और आसपास के मोहल्लों में पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। सूचना मिलते ही सीयूजीएल का आपातकालीन वाहन तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज वाले हिस्से को दुरुस्त किया और पाइपलाइन की मरम्मत की। काफी देर तक चले मरम्मत कार्य के बाद ही क्षेत्र में गैस आपूर्ति बहाल हो सकी।