फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pickup overturned uncontrollably on the highway chicks were scattered on the road more than 100 killed

Kanpur: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, सड़क पर बिखरे थे चूजे…100 से अधिक की मौत, चालक-परिचालक सुरक्षित

Fri, 24 Oct 2025 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Oct 2025 12:55 PM IST
सार

Kanpur News: महोली मोड़ पर शुक्रवार सुबह चूजों से भरी एक पिकअप वैन पहिया जाम होने से पलट गई। हादसे में 100 से अधिक चूजों की मौत हो गई, जबकि तीन घंटे बाद भी एनएचएआई की टीम क्रेन लेकर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
Kanpur Pickup overturned uncontrollably on the highway chicks were scattered on the road more than 100 killed
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोली मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें लदे सैकड़ो चूजे सड़क पर दूर तक बिखर गए। पिकअप के चालक सनी ने बताया वह परिचालक सलीम के साथ हरियाणा से कमल हसन की पिकअप में 350 पेटी चूजों की लेकर बनारस मुगलसराय जा रहा था।

विज्ञापन

महाराजपुर के महोली मोड़ के पास पहुंचा ही था कि अचानक पिकअप का अगला पहिया जाम हो गया। स्टेयरिंग काटने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गई और हाईवे में पलट गई। हादसे में एक सैकड़ा से अधिक चूजों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा चालक और परिचालक को सुरक्षित वाहन के बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

Kanpur Pickup overturned uncontrollably on the highway chicks were scattered on the road more than 100 killed
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala

एनएचएआई की टीम नहीं पहुंची
पुलिस द्वारा एनएचएआई की टीम को सूचना दी गई कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाने के लिए क्रेन की मदद भेज दो, लेकिन दुर्घटना के करीब तीन घंटे बीतने के बाद भी अभी तक मौके पर एनएचएआई की टीम नहीं पहुंची है। इस दौरान चूजों के डिब्बों को सड़क के किनारे रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed