{"_id":"6771934ab449e56ef9081431","slug":"kanpur-physically-exploited-by-posing-as-tuition-teacher-made-obscene-video-through-whatsapp-call-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: टयूशन टीचर बन किया शारीरिक शोषण, व्हॉट्सएप कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: टयूशन टीचर बन किया शारीरिक शोषण, व्हॉट्सएप कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो
Mon, 30 Dec 2024 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:47 AM IST
सार
Kanpur News: पीड़ित की तहरीर पर चकेरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा ने पड़ोसी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान धमकाकर उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और वायरल करने की धमकी दी। आरोप कि उसने परिजनों को विश्वास में लेकर कोचिंग पढ़ाने के बहाने अपने घर बुलाकर शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
चकेरी निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उनके घर पड़ोसी अबालिकाजी शर्मा से पारिवारिक रिश्ते थे। इसलिए उनके घर पर आना-जाना भी था। आरोपी ने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाने के लिए अच्छी पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी लग जाने का झांसा दिया। जब वह इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगी तो उसे कोचिंग पढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फिर परिजनों को विश्वास में लेकर उसे पढ़ाने के नाम पर अपने घर बुलाने लगा। वहां आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार उसने व्हॉट्सएप कॉल कर धमकाकर गलत हरकतें करवाकर कॉल रिकार्ड कर ली। इसके बाद विरोध करने पर परिवार को जान से मार देने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन