{"_id":"696b2c70e5ac38636b0a971c","slug":"kanpur-people-struggled-with-traffic-jam-on-new-ganga-bridge-for-two-hours-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Traffic: नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम से जूझे लोग, वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Traffic: नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम से जूझे लोग, वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से समस्या
Sat, 17 Jan 2026 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:00 PM IST
सार
Kanpur News: नवीन गंगा पुल के संकरे मोड़ पर रोडवेज बसों के फंसने से शुक्लागंज में सुबह दो घंटे तक यातायात ठप रहा। इससे छात्रों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर शुक्रवार को सुबह दो घंटे लोग जाम से जूझे। पुल के मोड़ पर रास्ता संकरा होने व वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लगा। कुछ ही देर में राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह के समय जाम लगने से नौकरी पेशा लोग व छात्रों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। गंगाघाट कोतवाली और यातायात पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
शुक्लागंज से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों का लोड बढ़ने से सुबह 9:30 बजे नवीन गंगा पुल पर जाम लग गया।
राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे तक वाहनों की कतार लग गईं। कुछ ही देर में जाम राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक पहुंच गया। ऐसे में सुबह के समय नौकरी पेशा करने वाले और स्कूल कालेज जाने वाले छात्रों को देरी हुईं। कई छात्र वापस लौट गए ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मालूम हो कि पुल मोड़ के पास मार्ग काफी संकरा है। ऐसे में रोडवेज की ई-बसों के निकलने पर दूसरे छोर से आने वाले वाहन फंसने लगते है। जाम के कारण कई बाइक सवार पुल के फुटपाथ मार्ग से होकर गंतव्य को निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सकरे मार्ग के कारण आए दिन दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन