फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur people imprisoned in homes due to Corona Is havoc in China

चीन में कोरोना के कहर से घरों में कैद कनपुरिये, लौट कर आया एक परिवार, ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगा रहे खाना

Sat, 15 Feb 2020 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
kanpur people imprisoned in homes due to Corona Is havoc in China
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज, मास्क लगाए चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
चीन में बीजिंग और आसपास के शहरों में एक दर्जन से अधिक कनपुरिये रह रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से बचाने की गरज से वुहान से डेढ़ हजार किमी से अधिक दूर चीन की राजधानी बीजिंग में रहने वालों को भी घर से न निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


बीजिंग से एक परिवार यहां विजय नगर में आया है। वे बताते हैं कि खाने-पीने के सामान की जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन ऑर्डर किया जाता है। मॉल का कर्मचारी मास्क पहनकर घर आकर सप्लाई कर देता है। बीजिंग में अमेरिका की एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे विजयनगर के एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर आए हैं।
विज्ञापन

उनके पिता का निधन हो गया। इस पर वह अंतिम संस्कार के लिए घर आए। चीन से वाया ब्राजील घर पहुंचे परिवार ने अपने परिजनों से चीन और यहां तक सफर की सारी स्थिति साझा की। दिल्ली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग और घोषणा पत्र देने के बाद वह यहां आए।

पूरा परिवार स्वस्थ है। इसके अलावा चीन से आए शहर के अन्य लोगों ने बताया कि बीजिंग और चीन के दूसरे शहरों में कानपुर के 14 लोग वहां हैं। वे वुहान से बहुत दूर रह रहे हैं। जो लोग अभी चीन में हैं, उनके रिश्तेदार और घर के लोग बराबर संपर्क बनाए हुए हैं।

चमनगंज के जमील अहमद और अन्य लोगों ने बताया कि चीन में अभी कोरोना का कहर थमा नहीं है। वुहान तो बिल्कुल वीरान हो गया है। संक्रमण अब अधिक न फैले, इसके लिए दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। लोगों से बाहर निकलने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed