फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Patient's life saved thanks to the prompt action of the principal and the guard

कानपुर: प्राचार्य और गार्ड की तत्परता से बची मरीज की जान, डॉक्टरों की टीम कर रही सुनील के स्वास्थ्य की निगरानी

Thu, 24 Sep 2026 10:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 24 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Patient's life saved thanks to the prompt action of the principal and the guard
जमीन पर गिरे रोगी को प्राचार्य ने हैलट में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और सुरक्षा गार्ड की तत्परता से समय पर इलाज मिलने से एक मरीज की जान बच गई। बृहस्पतिवार सुबह प्राचार्य किसी मरीज की सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर जा रहे थे। इसी दौरान एलएलआर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास पंजीकरण काउंटर की ओर जा रहे हर्षनगर निवासी सुनील श्रीवास्तव (42) अचानक गिर पड़े।

विज्ञापन


इस पर प्राचार्य मौके पर पहुंचे और वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उसे संभालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्होंने वार्ड बॉय को बुलाकर मरीज को इमरजेंसी भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सुनील को तत्काल आईसीयू में भर्ती कर लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार सुनील के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed