फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Panchayat Raj department clerk arrested red handed vigilance team caught him taking five thousand

Kanpur: पंचायती राज विभाग का बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये लेते पकड़ा, पूछताछ जारी

Tue, 15 Jul 2025 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Jul 2025 03:42 PM IST
सार

Kanpur News: विजिलेंस टीम ने मंगलवार को पंचायती राज विभाग के एक बाबू को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। बाबू एक महिला सफाईकर्मी का रुका हुआ वेतन जारी करने के लिए 10,000 रुपये की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Kanpur Panchayat Raj department clerk arrested red handed vigilance team caught him taking five thousand
विकास भवन, कानपुर नगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में विजिलेंस टीम ने मंगलवार को पंचायती राज विभाग के एक बाबू को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विकास भवन कैंटीन में उस वक्त हुई, जब बाबू एक महिला सफाईकर्मी का रुका हुआ वेतन जारी करने के एवज में कथित तौर पर घूस ले रहा था।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू 10,000 रुपये की घूस की मांग कर रहा था, जिसमें से उसने 5,000 रुपये की पहली किश्त लेते हुए विजिलेंस के जाल में फंस गया। महिला सफाईकर्मी ने वेतन जारी करवाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रही थी, लेकिन बाबू बिना रिश्वत लिए उसका काम नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

बाबू को नवाबगंज थाने ले गई है टीम
परेशान होकर उसने विजिलेंस टीम से संपर्क किया, जिसने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया। विजिलेंस टीम ने बाबू को विकास भवन की कैंटीन में पैसे लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद, टीम ने बाबू से कैंटीन में ही प्रारंभिक पूछताछ की, जिसके बाद उसे नवाबगंज थाने ले जाया गया, जहां मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed