फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Painter shot dead, accused absconding

Kanpur: पेंटर की गोली मारकर हत्या, होटल मालिक से हुई थी कहासुनी, आरोपी फरार

Fri, 30 Dec 2022 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 12:51 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में पेंटर की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी होटल मालिक और ड्राइवर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: Painter shot dead, accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में रावतपुर के धामीखेड़ा में गुरुवार शाम एक पेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में पुट्टी लगा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केशवपुरम निवासी योगेश परमार उर्फ गुड्डू सिंह का धामीखेड़ा में एक होटल बन रहा है। इस होटल में हरदोई के बेहटा दुलारपुर गांव निवासी रवि (25) पेंटिंग और पुट्टी लगाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर रवि निर्माणाधीन होटल के पीछे की बाहरी दीवार पर पुट्टी लगा रहा था। तभी एक गोली रवि के पेट में जा धंसी। जिससे वह नीचे फर्श पर जा गिरा। होटल मालिक योगेश अपने चालक संदीप के साथ रवि को हैलट ले गए जहां डाक्टरों से योगेश ने काम करने के दौरान गिरकर घायल होने की बात कही। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया तो होटल मालिक और चालक शव छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में पेंटर की गोली लगने से मौत की बात सामने आई है। गोली होटल मालिक के ड्राइवर संजय की बंदूक से चली थी। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक भी जांच की जद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यादर्शियों के अनुसार वारदात से पहले होटल मालिक और रवि की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस का दावा है कि वारदात के वक्त ड्राइवर बिल्डिंग के आगे वाले हिस्से में खड़ा था। जबकि घटना बिल्डिंग के पीछे के हिस्से में हुई है। ऐसे में गोली मालिक ने चलाई कि उसके ड्राइवर ने इस बिंदु पर जांच की जा रही है। 

होटल मालिक व ड्राइवर फरार हैं। फिलहाल गलती से गोली चलने से मौत की बात सामने आई है जो चालक की लाइसेंसी रायफल से चली थी। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।- लखन यादव, एडीसीपी वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed