फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Painter dies under suspicious circumstances; sisters accuse wife of murder sparking a massive uproar

Kanpur: पेंटिंग कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बहनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, जमकर हंगामा

Sat, 18 Jul 2026 02:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Jul 2026 02:38 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी पेंटिंग कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की बहनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे बीमारी और शराब का सेवन बताया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Painter dies under suspicious circumstances; sisters accuse wife of murder sparking a massive uproar
पेंटिंग कारीगर की मौत पर हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही निवासी पेंटिंग कारीगर रमेश (40) की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक की बहनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की बहन माया और मंजू का आरोप है कि उन्हें रमेश की तबीयत बिगड़ने या अस्पताल ले जाने की कोई सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि रमेश की पत्नी और बच्चों ने मिलकर उसे दीवार से भिड़ा-भिड़ाकर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos





कई दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे थे
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, मृतक की पत्नी ने हत्या के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि रमेश पिछले कई दिनों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे थे। गुरुवार को वह काम से लौटते समय बारिश में भीग गए थे और घर पहुंचने पर सीढ़ियों के पास गिर पड़े। कुछ देर बाद वह फिर शराब पीने के लिए बाहर चले गए।

विज्ञापन

Kanpur Painter dies under suspicious circumstances; sisters accuse wife of murder sparking a massive uproar
पेंटिंग कारीगर की मौत पर हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया
रात में लौटकर खाना खाया और सो गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर उन्हें जगाने की कोशिश की गई तो उनकी हालत गंभीर मिली। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर उन्हें कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति होगी स्पष्ट
रमेश के परिवार में पीछे पत्नी नीलम, बेटा शशांक और बेटी सिमरन हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों को समझाकर शांत कराया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed