फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Pachpiran pond will be rejuvenated 28 bighas of land will be encroachment free and will become wetland

Kanpur: ऐतिहासिक पचपीरन तालाब का होगा कायाकल्प, 28 बीघे की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त, बनेगा वेट लैंड

Thu, 12 Mar 2026 03:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 03:43 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के पचपीरन तालाब को वन विभाग वेट लैंड  के रूप में विकसित करेगा। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने तालाब की 28 बीघे जमीन से अतिक्रमण और अवैध इमारतों को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Pachpiran pond will be rejuvenated 28 bighas of land will be encroachment free and will become wetland
एसडीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर कस्बे के पश्चिमी इलाके में स्थित पचपीरन तालाब के अब दिन बहुरेंगे। 28 बीघे से अतिक्रमण के चलते आधे से कम रह गए इस तालाब को वन विभाग वेट लैंड (जल भूमि) के रूप में चयनित कर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही इसे बड़े जलाशय का रूप दिया जाएगा। इसी के चलते गुरुवार को एसडीएम व ईओ ने तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण देखा।

विज्ञापन

उसे अब जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि 28 बीघे के इस तालाब को भूमाफियाओं की नजर लग जाने से यह आधे से भी कम रह गया है। तालाब की भूमि पर बड़ी संख्या में कई-कई मंजिल के भवन खड़े हो चुके हैं। इससे तालाब दायरा सिमटता जा रहा है, लेकिन अब जल्द ही इसका कायाकल्प होने की उम्मीद जग उठी है। वन विभाग ने इसे वेट लैंड के रूप में चयनित किया है।

विज्ञापन





अवैध बने भवनों को हटाने की कार्रवाई होगी
इसी के चलते गुरुवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह व ईओ महेंद्र कुमार ने तालाब का निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने बताया कि वन विभाग ने तालाब का चयन किया है। आज तालाब के अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया है। इसके बाद तालाब भूमि की पैमाईश कराकर अतिक्रमण व अवैध बने भवनों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed