{"_id":"60859ae79a53054ac4486024","slug":"kanpur-oxygen-shortage-in-ursla-threat-to-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उर्सला में ऑक्सीजन का टोटा, मरीजों को खतरा, कोरोना के 30 रोगी और अन्य नॉन कोविड रोगी भी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उर्सला में ऑक्सीजन का टोटा, मरीजों को खतरा, कोरोना के 30 रोगी और अन्य नॉन कोविड रोगी भी भर्ती
Sun, 25 Apr 2021 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:09 PM IST
सार
उर्सला अस्पताल में ऑक्सीजन का टोटा है। नॉन कोविड अस्पताल होने के बावजूद यहां पर कोरोना के 30 रोगी भर्ती हैं। नॉन कोविड रोगियों से आईसीयू भरा हुआ है। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में आइसोलेट करके रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उर्सला में ऑक्सीजन की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के उर्सला अस्पताल में ऑक्सीजन का टोटा है। नॉन कोविड अस्पताल होने के बावजूद यहां पर कोरोना के 30 रोगी भर्ती हैं। नॉन कोविड रोगियों से आईसीयू भरा हुआ है। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में आइसोलेट करके रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
रविवार को अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी सारे दिन ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए दौड़ते रहे। ऑक्सीजन न मिली तो रोगियों की जान पर खतरा आ सकता है। जिस कंपनी से ऑक्सीजन देने का करार हुआ है, वह कोविड स्टेटस वाले हॉस्पिटल में ही ऑक्सीजन दे रही है।
यहां औसत 80 जंबो सिलिंडर लगते हैं। लेकिन इस वक्त आधे से भी कम मिल रहे हैं। स्थिति से उर्सला प्रबंधन ने डीएम को भी अवगत कराया था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह का कहना है कि किसी तरह से व्यवस्था कराई जा रही है ताकि रोगियों की जरूरत भर ऑक्सीजन मिल जाए।