{"_id":"608d535e8ebc3ebd020bd912","slug":"kanpur-oxygen-plants-will-have-24-hour-administrative-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑक्सीजन प्लांटों में 24 घंटे रहेगी प्रशासनिक निगरानी, डीएम, एडीएम ने किया प्लांटों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑक्सीजन प्लांटों में 24 घंटे रहेगी प्रशासनिक निगरानी, डीएम, एडीएम ने किया प्लांटों का निरीक्षण
Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
सार
कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए कानपुर में 24 घंटे ऑक्सीजन प्लांटों पर प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑक्सीजन प्लांटों में सिलिंडर रीफिल कराने वालों की कतारें और अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी आलोक तिवारी और एडीएम अतुल कुमार शनिवार को ऑक्सीजन गैस प्लांटों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने सभी प्लांटों पर 24 घंटे सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया। अब यह लोग आठ-आठ घंटों की शिफ्ट में हर प्लांट में मौजूद रहेंगे। सबसे पहले डीएम, एडीएम पनकी के मुरारी गैस प्लांट पहुंचे। वहां के प्रबंधन से कहा कि जितने भी लोग ऑक्सीजन लेने आ रहे हैं, उन्हें आसानी से गैस मिले।
जो जब आया है, उसकी प्राथमिकता पर गैस उपलब्ध कराई जाए। किसी तरह की परेशानियां लोगों को न हो। इसके बाद अफसरों ने चमन ऑक्सीजन गैस एजेंसी और हरिओम ऑक्सीजन गैस एजेंसी का निरीक्षण कर वहां लगे सेक्टर मजिस्ट्रेटों से जानकारी हासिल की।