{"_id":"6a2536725b49140e2d097c60","slug":"kanpur-outpost-incharge-flies-into-a-rage-over-not-getting-free-rajnigandha-hurls-abuses-at-old-shopkeeper-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फ्री ‘रजनीगंधा’ न देने पर भड़के चौकी प्रभारी, 70 वर्षीय दुकानदार को दी गालियां, व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फ्री ‘रजनीगंधा’ न देने पर भड़के चौकी प्रभारी, 70 वर्षीय दुकानदार को दी गालियां, व्यापारियों में आक्रोश
Sun, 07 Jun 2026 02:44 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:44 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर में चौकी प्रभारी राजेश सिंह पर एक 70 वर्षीय दुकानदार को मुफ्त में रजनीगंधा न देने पर गाली-गलौज करने का आरोप है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित और वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित बाबा जलपान गृह के संचालक रामशरण सिंह (70) के साथ चौकी प्रभारी राजेश सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने फ्री में रजनीगंधा न मिलने और मामूली देरी पर नाराज होकर बुजुर्ग दुकानदार से अपशब्द कहे।
विज्ञापन
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने कड़ी निंदा की और कहा कि व्यापारी समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग
संगठन ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून‑व्यवस्था) से शिकायत कर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।