Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Opposition to drug abuse proved costly disabled brother killed by hitting him on the head with a rod

Kanpur: नशेबाजी के विरोध पड़ा भारी, सिर पर रॉड मारकर की दिव्यांग भाई की हत्या, छोटे भाई और उसके दोस्त पर आरोप

Thu, 04 Dec 2025 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Dec 2025 03:33 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र में नशेबाजी के विरोध में दिव्यांग भाई की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के सगे छोटे भाई और उसके दोस्त पर हत्या का आरोप है।

विज्ञापन
Kanpur Opposition to drug abuse proved costly disabled brother killed by hitting him on the head with a rod
रॉड मारकर की दिव्यांग भाई की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में देर रात नशेबाजी के विरोध में दिव्यांग की सगे छोटे भाई और उसके दोस्त ने हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू और भारी वस्तु से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई फरार है। बर्रा विश्वबैंक एच ब्लॉक कॉलोनी निवासी कुंदन (42) छोटे भाई चंदन और बहन कंचन संग रहता था।

विज्ञापन

कंचन के मुताबिक, कुंदन को आंखों से दिखाई नहीं देता था, जबकि छोटा भाई चंदन पेंटिंग का कार्य करता है। चंदन आए दिन घर में दोस्तों को लाकर शराब पीता था, जिसका बड़े भाई कुंदन विरोध करते थे। बुधवार रात चंदन अपने दोस्त राजू चौरसिया के साथ शराब पीकर पहुंचा, घर आकर फिर शराब पीने लगा। नशे में होने के चलते दोनों जोर-जोर से शोर मचा रहे थे। इसका कुंदन ने विरोध किय,  तो चंदन और उसके साथी ने मिलकर कुंदन पर चाकू से वार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos



हत्यारोपी भाई की तलाश में टीमें दे रहीं दबिश
इसके बाद सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किया। भाई के अचानक चीखने फिर शांत होने पर वह ऊपरी तल पर पहुंची तो चंदन और राजू तेजी से बाहर की ओर भागे। जबकि कुंदन का शव जमीन पर पड़ा था। बहन के चीखने पर मुहल्ले वाले जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू को दबोच लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी भाई की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed