फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Open sewer pit on road; delivery boy falls in with bike, sustains serious injuries

कानपुर: सड़क पर खुला पड़ा था सीवर का गड्ढा, बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, गंभीर रूप से घायल

Thu, 17 Sep 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 17 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Open sewer pit on road; delivery boy falls in with bike, sustains serious injuries
सीवर के खुले गड्ढे में गिरा डिलीवरी बॉय - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड में मंगलवार देर रात सड़क में खुले सीवर के गड्ढे में एक डिलीवरी बॉय बाइक समेत जा गिरा। सड़क पर अंधेरा होने के कारण उसे करीब चार फीट गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया। चीखें सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे पास के नर्सिंगहोम ले गए जहां उसकी मरहम-पट्टी की गई। बाद में पहुंचे परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। युवक हेलमेट पहने था जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हादसा कंपाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र के इमरान ने बताया कि मंगलवार देर रात डिलीवरी बॉय पुल की तरफ से ऑर्डर लेकर आ रहा था। रास्ते में हिंदुस्तान कंपाउंड की सड़क पर अंधेरा था। इस वजह से सामने खुले पड़े गड्ढे का उसे अंदाजा नहीं हुआ और वह बाइक सहित उसी में गिर गया वह बाइक नीचे दब गया था। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसे बाहर निकालकर मोहल्ले में स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूछताछ में 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने अपना नाम नितिन गुप्ता और खुद को सुभाष रोड निवासी बताया। मरहम पट्टी के बाद परिजन उसे रामादेवी स्थित दूसरे नर्सिंगहोम में ले गए। बताया गया कि उसकी नाक की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी जाती या वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होती तो हादसा टल सकता था। सड़क पर खुले गड्ढे के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। इलाके के रहने वाले शाहरुख, अब्दुल्लाह, नवाजिश ने बताया कि सड़क के नीचे टेनरी वेस्ट की लाइन पड़ी है, जो संकरी थी। इस वजह से आसपास गंदा पानी भरता था। इस लाइन से टेनरियों का जहरीला पानी जटेटा के बाजिदपुर स्थित सीईटीपी (कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में जाता है। पिछले महीने यह लाइन टूट गई थी। इससे वहां गड्ढा भी हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक जटेटा ने 15 दिन पहले टूटी लाइन को चौड़ा पाइप डालकर जोड़ा था, पर गड्ढा नहीं भरा था।

करीब चार फीट गहरे और लगभग 11 मीटर लंबे गड्ढे की वजह से रास्ते से आने - जाने वालों के लिए लगातार खतरा बना हुआ था। आसपास पोल लगे हैं, पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं रात में अंधेरा होने के कारण गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। पहले भी बाइक सवार और अन्य राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को पहले की तरह सुरक्षित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा है। स्थानीय निवासी आशीष, रमेश, फैजान ने नगर निगम से तत्काल गड्ढा भरने, सड़क दुरुस्त करने और पर्याप्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।

 

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
हिंदुस्तान कंपाउंड के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में डिलीवरी बॉय बाइक से सड़क पर आता दिखाई देता है। कुछ ही सेकेंड बाद बाइक सीधे खुले गड्ढे में चली जाती है। युवक भी बाइक समेत उसमें गिर जाता है। हादसे का फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed