फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Only two charging stations on Google Maps some never saw vehicle charged despite claims of 18 locations

कानपुर: गूगल मैप पर दो चार्जिंग स्टेशन, कुछ में कभी वाहन चार्ज नहीं हुए, 18 जगहों का था दावा, पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 06 Oct 2026 11:47 AM IST
Himanshu Awasthi पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 11:47 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम और अदानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड के बीच शहर में 18 स्थानों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने का करार हुआ था, लेकिन धरातल पर इसकी स्थिति बेहद चिंताजनक है। पड़ताल में खुलासा हुआ कि गूगल मैप पर फजलगंज और झकरकटी में दिखने वाले चार्जिंग स्टेशन मौके से गायब हैं।

विज्ञापन
Kanpur Only two charging stations on Google Maps some never saw vehicle charged despite claims of 18 locations
रतनलाल नगर में कंटीले तारों से घिरा चार्जिंग स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर में ई-वाहनों के चार्जिंग नेटवर्क की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। कहीं चार्जिंग स्टेशन की सप्लाई बंद तो कहीं उसके आसपास अतिक्रमण व कबाड़ फैला हुआ है। कुछ के चार्जर और कनेक्टर जर्जर हालत में हैं। यह वास्तविकता सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आई है। सबसे खास बात गूगल मैप में फजलगंज और झकरकटी में दिखाई देने वाले चार्जिंग स्टेशन, मौके पर नजर नहीं आए।

विज्ञापन

दबौली में ऐसा चार्जिंग स्टेशन मिला, जहां तीन साल में एक भी वाहन चार्ज नहीं हुए। नवंबर 2023 में नगर निगम और अदानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड के बीच 18 स्थानों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित करने को लेकर करार हुआ था। दावा है कि चार्जिंग स्टेशन बनाए गए, जबकि पड़ताल में रखरखाव के अभाव में स्टेशन खस्ताहाल हो गए। गूगल मैप पर होटल लीजेंड के सामने चार्जिंग स्टेशन दिखाई देता है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

मौके पर चार्जिंग स्टेशन का अस्तित्व नहीं
लेकिन मौके पर ऐसा कोई चार्जिंग स्टेशन नहीं मिला। यही स्थिति झकरकटी में रॉयल गार्डन के पास बताए जा रहे चार्जिंग स्टेशन की है। ऑनलाइन मैप पर स्टेशन की लोकेशन दिखती है, जबकि मौके पर उसका अस्तित्व नहीं नजर आया। गूगल पर जिस जगह स्टेशन दिख रहा है, वहां दुकान लगाने वाले युवक ने बताया कि स्टेशन बनाने का तीन दिन काम हुआ, उसके बाद से कोई नहीं आया। शास्त्री चौक के पास चार्जिंग स्टेशन बनाने का करार था, लेकिन नहीं बना।

विज्ञापन

कभी कोई वाहन चार्ज ही नहीं हुआ
दबौली में हरमिलाप मिशन स्कूल के पास बने चार्जिंग स्टेशन की क्षमता 10 किलोवॉट है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार स्टेशन बनने के बाद से आज तक यहां कोई ई-वाहन चार्ज होते नहीं दिखा। पहले इसमें बिजली आती थी। करीब दस महीने से सप्लाई बंद है। चार्जिंग स्टेशन के आसपास कबाड़ वालों के ठेले खड़े रहते हैं। स्टेशन पर लगाया गया अडानी नाम का बोर्ड टूट चुका है। चार्जर और कनेक्टर की स्थिति खराब है।

विज्ञापन

रतनलालनगर में तारों से घिरा स्टेशन
जैना पैलेस के पास बना चार्जिंग स्टेशन बदहाल है। इसे कंटीले तारों से घेर कर सामने दो गुमटियां रख दी गई हैं। टूटी हुई डालें भी चार्जिंग स्टेशन को ढंके हुए हैं। ई-वाहन चालक यहां पहुंच भी जाए तो चार्जिंग तक पहुंचना आसान नहीं है। मौके पर बिजली की लाइन भी बंद मिली।

डिप्टी पड़ाव में दो दिन चला काम फिर ठप
यहां चार्जिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के सामने बना है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि स्टेशन शुरू होने के बाद महज दो दिन तक वाहनों की चार्जिंग हुई, इसके बाद यह खराब हो गया। तब से कोई भी इसकी मरम्मत करने नहीं आया। अब इसके सामने खटारा वाहन खड़े हो रहे हैं।

18 स्टेशन का दावा सुविधा बिल्कुल नहीं
शहर में टाटमिल, डिप्टी पड़ाव, कोपरगंज, नौबस्ता, किदवईनगर, साकेत नगर, स्काउट भवन, दबौली, गुजैनी, शास्त्री चौक, फजलगंज, सरायमीता, महाबलीपुरम, विश्वविद्यालय के पास, एचबीटीयू और रतनलाल नगर समेत 18 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनने थे। दबौली, डिप्टी पड़ाव और रतनलालनगर के चार्जिंग स्टेशन उदाहरण हैं कि स्टेशन बनने के बाद उनकी नियमित बिजली आपूर्ति, रखरखाव, सुरक्षा और वास्तविक उपयोगिता पर ध्यान नहीं दिया गया।

संबंधित कंपनी से चार्जिंग स्टेशन की हालत और रखरखाव की जानकारी जुटाई जाएगी। चार्जिंग स्टेशनों को जल्द ही उपयोग के लायक बनाया जाएगा।  -अर्पित उपाध्याय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed