फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: old man retired from SAF commits suicide

कानपुर: एसएएफ से रिटायर्ड बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- इलाज करा-कराकर थक चुका हूं... जान दे रहा हूं

Mon, 30 Aug 2021 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Aug 2021 12:33 AM IST
सार

थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि वे कई सालों से अवसाद में थे। हाल में ही नोएडा में बेटे के पास से डॉक्टर को दिखाकर लौटे थे। इसके बाद भी आराम नहीं मिलने पर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Kanpur: old man retired from SAF commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैं इलाज करा-कराकर थक चुका हूं...। मेरे अवसाद का इलाज किसी डॉक्टर के पास नहीं है। मैं अपने होश हवास में जान दे रहा हूं...। सुसाइड नोट में अपनी व्यथा लिखकर स्माल आर्म्स फैक्टरी से रिटायर्ड बुजुर्ग ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


रविवार सुबह नौकरानी काम करने घर पहुंची तो फंदे से शव लटका देखा। बर्रा-6 निवासी गोपी चंद्र गेरा (74) स्माल आर्म्स फैक्टरी से 2008 में रिटायर हुए थे। उनका बेटा संजीव नोएडा में एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


बेटी दीप्ति की मुंबई में शादी कर दी थी। कुछ दिनों से पत्नी भी बेटे के पास थी। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि वे कई सालों से अवसाद में थे। हाल में ही नोएडा में बेटे के पास से डॉक्टर को दिखाकर लौटे थे। इसके बाद भी आराम नहीं मिलने पर फांसी लगा ली। घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed