{"_id":"61fbdb3144d9ff0b3e709b7e","slug":"kanpur-odd-semester-examinations-of-hbtu-from-april-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एचबीटीयू की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं चार अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एचबीटीयू की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं चार अप्रैल से
Thu, 03 Feb 2022 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:10 PM IST
सार
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीटेक, एमटेक, एमसीए और पीएचडी की मिड सेमेस्टर परीक्षाएं 24 फरवरी से होंगी। वहीं अंतिम साल के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। बता दें, फाइनल परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।
विज्ञापन
एचबीटीयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीटेक, एमटेक, एमसीए और पीएचडी की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। बीटेक, एमटेक, एमसीए और पीएचडी प्रथम वर्ष की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं चार अप्रैल से शुरू होंगी। वहीं, मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 फरवरी से होंगी। अंतिम साल के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। परीक्षा देने से वंचित छात्रों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
एचबीटीयू के प्रथम वर्ष में मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 से 26 फरवरी होंगी। इन परीक्षाओं के मार्क 28 फरवरी तक अपलोड करने होंगे। वहीं, सेमेस्टर परीक्षा के फार्म 21 फरवरी से भरने शुरू होंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। 26 मार्च से दो अप्रैल तक प्रैक्टिकल होंगे। वहीं, सेमेस्टर परीक्षाएं चार अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद इवेन सेमेस्टर की कक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी।
कुलपति प्रो. शमशेर ने कहा कि प्रथम वर्ष के ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल अपलोड कर दिया गया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन इसका निर्णय उस समय की स्थिति को देखकर लिया जाएगा। अंतिम वर्ष के सातवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन ही कैंपस में होंगी।