फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur NRI City, Tripathi and Pandey groups face to face regarding committee elections

Kanpur NRI City: समिति के चुनाव को लेकर त्रिपाठी व पांडेय गुट आमने-सामने, बातचीत के लिए बुलाई गई बैठक बेनतीजा

Mon, 27 Nov 2023 04:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 27 Nov 2023 04:16 PM IST
सार

Kanpur News: सोसाइटी के बीच का मामला फिलहाल एसडीएम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सतीश पांडेय का इस मामले में कहना है कि सोसाइटी बाइलॉज के अनुसार किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। इसका यहां रहने वाले लगातार विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur NRI City, Tripathi and Pandey groups face to face regarding committee elections
एनआरआई सिटी में चुनाव को लेकर दो पक्षों में जम कर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में सोसाइटी के चुनाव को लेकर वहां रहने वाले दो गुट आमने-सामने आ गए। सतीश पांडेय गुट और विजय त्रिपाठी गुट के बीच चल रही खींचतान खत्म नहीं हो पाई है। रविवार को फिर दोनों गुटों में सोसाइटी के चुनाव को लेकर बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन

इस बीच विजय त्रिपाठी जो सोसाइटी के अध्यक्ष हैं, उनकी ओर से तीन दिसंबर को चुनाव की तारीख घोषित की गई। इसको लेकर सोमवार को दिन में एक बजे एजीएम बुलाई गई है। पांडेय गुट का आरोप है कि सोसाइटी कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

गलत तरीके से दूसरा गुट काबिज है। सोसाइटी के बीच का मामला फिलहाल एसडीएम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सतीश पांडेय का इस मामले में कहना है कि सोसाइटी बाइलॉज के अनुसार किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। इसका यहां रहने वाले लगातार विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध सिर्फ डायमंड टॉवर के लोग कर रहे हैं
विजय त्रिपाठी का कहना है कि सोसाइटी की ओर से कराए जा रहे चुनाव और नियमों का विरोध सिर्फ सिटी के डायमंड टॉवर के लोग कर रहे हैं। इस मौके पर विनय राय, अजय भार्गव, राजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल मिश्रा, अमित सैनी, दीपक के अलावा सचिव आरके गुप्ता, आशीष शुक्ला व कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed