फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Now the ED will also investigate 1.40 crores found in the train, there is a possibility of benami or bribe amount

कानपुर: अब ईडी भी करेगा ट्रेन में मिले 1.40 करोड़ की जांच, बेनामी या रिश्वत की रकम होने की आशंका

Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Now the ED will also investigate 1.40 crores found in the train, there is a possibility of benami or bribe amount
ट्रेन की पेंट्रीकार में नोटों से भरा बैग मिलने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल पर 16 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में 1.40 करोड़ रुपये मिलने की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी करेगा। इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी ने ईडी को सौंप दी है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहा आयकर विभाग अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है। रुपयों पर दावा करने वाली गाजियाबाद की संचार कंपनी अभी तक ठोस सुबूत भी नहीं दे सकी है।
विज्ञापन


जीआरपी को आशंका है कि यह बरामद धन बेनामी या रिश्वत का है। बैग में मिले 1.40 करोड़ रुपये की जांच जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय भी कर रहे हैं। पैंट्री कार मैनेजर समेत 11 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग को रिपोर्ट देने के बाद उसने भी जांच शुरू की. लेकिन इस धन पर दावा करने वाली कंपनी बी-4एस के निदेशक आयकर के सामने दो बार पूछताछ के बाद भी कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed