फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nikay Chunav, SP candidate won from Begumpurwa ward, then wept bitterly, know the reason

Kanpur Nikay Chunav: खुशी के आंसू! बेगमपुरवा वार्ड से सपा प्रत्याशी की जीत, जानें क्यों फूट-फूटकर रोया

Sat, 13 May 2023 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 03:36 PM IST
सार

Kanpur News: बेगमपुरवा वार्ड से जीत हासिल करने वाले सपा प्रत्याशी अकील शानू फूट-फूटकर रोने लगे। इसका कारण है कि वो अपनी जीत पर भरोसा ही नहीं कर पा रहा था।

विज्ञापन
Kanpur Nikay Chunav, SP candidate won from Begumpurwa ward, then wept bitterly, know the reason
सपा प्रत्याशी अकील शानू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। पार्षद सीट में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच बेगमपुरवा वार्ड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जीत हासिल करने वाला सपा प्रत्याशी अकील शानू फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जैसे ही अकील को जीत की सूचना मिली, तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद वो जोर-जोर से रोने लगा। अकील ने यह चुनाव वार्ड 102 से जीता है। बताया जा रहा है कि अकील पिछले 15 सालों से जीत के लिए संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन

अकील  शानू ने बताया कि बहुत लंबे संघर्ष के बाद जीत हासिल हुई है। अकील ने बेगमपुरवा से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। वह पिछले काफी समय से जीत की कोशिश में जुटा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। मतगणना के बाद जब उसे जीत का सिंबल दिया गया, तो विश्वास नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन



अकील ने कहा- जनता के विश्वास के लिए धन्यवाद
इसके चलते वो रोने लगा, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अकील ने कहा कि मेरे खिलाफ काफी पैसे वालों ने चुनाव लड़ा था। इस बार मैं जीत इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ और मेरे आंसू निकल आए। कहा कि जीत मिलने से बेहद खुश हूं। जनता के विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed