{"_id":"6ab55b9269f8c9357500309b","slug":"kanpur-night-train-to-run-from-central-to-anand-vihar-here-are-the-details-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेंट्रल से आनंद विहार के लिए चलेगी रात की ट्रेन, ये रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेंट्रल से आनंद विहार के लिए चलेगी रात की ट्रेन, ये रही जानकारी
Thu, 24 Sep 2026 10:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक और दैनिक ट्रेन चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन 14153 रात 8:40 बजे सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 14154 आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:25 बजे चलेगी और सुबह 7:25 बजे सेंट्रल आएगी। यह फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। संचालन की तारीख जल्द जारी होगी।
विज्ञापन