फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Night temperature increased due to clouds, day temperature fell due to winds

Kanpur: बादलों से बढ़ा रात का पारा, हवाओं से दिन का गिरा, ठंड बढ़ी

Mon, 09 Dec 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 07:00 PM IST
सार

Kanpur Weather News: बादलों के चलते रात का पारा 24 घंटे में 2.5 डिग्री उछला। वहीं अधिकतम तापमान में एक दिन में 1.4 डिग्री की गिरावट आई।

विज्ञापन
Kanpur: Night temperature increased due to clouds, day temperature fell due to winds
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादलों के आने से दिन का पारा 24 घंटे में 1.4 डिग्री गिरा और रात का 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्र से आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने माहौल में ठंडक बढ़ा दी। शहरियों को एक स्वेटर पहनना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिन के तापमान में कमी आने से ठंडक अधिक बढ़ती है। आने वाले 48 घंटों में उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडक और बढ़ाएंगी। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम के नीचे आने से नमी बढ़ेगी। इससे भी ठंड में इजाफा होगा। लेकिन दिसंबर में शीत लहरी चलने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक सुबह को धुंध बनी रहती है। सोमवार को सामान्य दो किमी की तुलना में दृश्यता आठ सौ मीटर रही है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को धुंध और बढ़ जाएगी। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता का अनुमान है। इसके साथ ही हल्के और मध्यम श्रेणी के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 24 घंटे में माहौल में 19 फीसदी नमी में कमी आई है। ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने पर नमी बढ़ेगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं अभी 2.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके साथ ही छह सौ किमी की रेंज में जेट स्ट्रीम भी नमी ला रही हैं। दूसरी तरफ अभी पश्चिमी विक्षोभ की नमी है। लेकिन इन नमी के आपस में न मिलने के कारण कानपुर परिक्षेत्र में बूंदाबांदी नहीं हुई। लेकिन बादल आ गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद सुस्त हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी। इससे ठंडक में तेजी आने का अनुमान है।

तापमान
अधिकतम- 24.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 10 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed