{"_id":"6ac75055fd8bde0de303e89d","slug":"kanpur-nhm-employees-stage-a-protest-at-the-cmo-office-and-submit-a-memorandum-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ‘मेहनत हमारी, अधिकार हमारा', सीएमओ ऑफिस में एनएचम कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ‘मेहनत हमारी, अधिकार हमारा', सीएमओ ऑफिस में एनएचम कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा
Thu, 08 Oct 2026 01:42 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:42 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को छह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में एनएचम कर्मचारियों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ (एनएचम) द्वारा गुरुवार को सीएमओ ऑफिस में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन व वर्तमान वेतन में वृद्धि की मांग की है। साथ ही, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया गया है। साथ ही 8 से 10 अक्टूबर तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की बात कहीं। प्रदर्शनकारी हाथों में आज करो, अभी करो, हमको परमानेंट करो, हम हमारा अधिकार मांगते है, भीख नहीं, मेहनत हमारी, अधिकार हमारा, सामान वेतन, हक है हमारा...के स्लोगन लिए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में दे रहे योगदान
एनएचम कर्मचारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे है। कोरोना महामारी के दौरान भी कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान वेतन में तत्काल वृद्धि, कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांग की है।