{"_id":"62d550678f77bb55f651c412","slug":"kanpur-news-three-friends-who-went-to-bathe-in-the-ganges-river-drowned-divers-saved-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंगा नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, ग्रामीणों ने दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंगा नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, ग्रामीणों ने दो को बचाया
Mon, 18 Jul 2022 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:52 PM IST
सार
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तीन दोस्त पानी के तेज बहाव में आकर डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो को बाहर निकाला। वहीं, एक किशोर तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के राडा गांव के तीन दोस्त गंगा नदी में गहरे पानी में डूब गए। चीख़ पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में गंगा में छलांग लगा कर दो किशोरों को जैसे-तैसे बाहर निकाल लिया, जबकि एक किशोर तेज बहाव में गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार राणा गांव निवासी नाहर सिंह का पुत्र उज्जवल (15) अपने दो दोस्तों अंश और अनुराग के साथ गांव के ही गंगेश्वर गंगा तट पर स्नान के लिए गया था। यह तीनों दोस्त काफी देर तक नहाते हुए गहरे पानी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे तैसे अंश और अनुराग को बाहर निकाल लिया, जबकि उज्जवल गहरे पानी में समा गया। करीब दो घंटे बाद भी मौके पर दमकल और पुलिस न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ था।
विज्ञापन
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ गंगा तट पर लगी हुई थी। करीब पांच बजे पर उज्जवल को बेदम हालत में स्थानीय ग्रामीणों ने जाल डालकर नदी से बाहर निकाल लिया। उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन