{"_id":"61cdfe6efdde307e216a01f4","slug":"kanpur-news-sp-made-the-history-sheeter-the-district-president-of-the-student-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : सपा ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया छात्र सभा का जिला अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कारनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : सपा ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया छात्र सभा का जिला अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कारनामे
Fri, 31 Dec 2021 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:16 AM IST
सार
निर्देश के ऊपर हत्या सहित आठ मामले दर्ज हैं। सपा छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्देश की हिस्ट्रीशीट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा की ओर गुरुवार को रसूलाबाद निवासी निर्देश यादव को छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। निर्देश के ऊपर हत्या सहित आठ मामले दर्ज हैं। सपा छात्र सभा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्देश की हिस्ट्रीशीट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कानपुर देहात में सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष निर्देश यादव को बनाया गया है। वहीं, निर्देश पर रसूलाबाद और कानपुर के ककवन थाने में मारपीट, बलवा, हत्या, धोखाधड़ी सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रसूलाबाद पुलिस ने वर्ष 2016 में उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा था। पुलिस ने 2017 में उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद भी सपा की ओर से निर्देश यादव को जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र और सोशल मीडिया में इसकी काफी चर्चा हो रही है। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि निर्देश को छात्रसभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन अधिकृत रूप से पत्र नहीं मिल पाया है।