फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News Cheater bride got sterilization done 3 years ago applied in court for divorce from husband

UP: धोखेबाज दुल्हन का एक और सच आया सामने... तीन साल पहले करवाई थी नसबंदी, फिर पति से तलाक के लिए किया ये काम

Thu, 12 Oct 2023 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Oct 2023 09:20 AM IST
सार

धोखेबाज दुल्हन का एक और सच आया सामने आया है। उसने तीन साल पहले नसबंदी करवाई थी। फिर पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। नसबंदी की पुष्टि के लिए पुलिस मेडिकल कराएगी। पहली ससुराल पहुंची पुलिस ने बच्चों व सास की वीडियोग्राफी कर बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Kanpur News Cheater bride got sterilization done 3 years ago applied in court for divorce from husband
धोखेबाज दुल्हन गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनकम टैक्स अफसर बनकर कानपुर के फजलगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम से शादी करके 10 लाख हड़पने वाली धोखेबाज दुल्हन शिवांगी उर्फ सविता ने 13 साल पहले ही अपनी नसबंदी करवा ली थी। इसके बाद अपने पहले पति से तलाक के लिए कोर्ट में भी अर्जी डाली थी। नसबंदी की पुष्टि के लिए पुलिस सविता का मेडिकल कराएगी। 
विज्ञापन


पुलिस इसके लिए गुरुवार को कोर्ट में अर्जी देगी। नजीराबाद थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सविता ने 15 साल पहले मऊरानीपुर निवासी बिजेंद्र से शादी की थी। जिससे दो बच्चे एक बेटी व एक बेटा नरेश हैं। दोनों बच्चे मऊरानीपुर स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की टीम सविता के दुर्गापुर स्थित ससुराल पहुंची। पुलिस ने सविता के दोनों बच्चों व सास हरकुंवर और ससुर शिवदीन से पूछताछ की। पूछताछ में ससुर ने बताया कि पिछले ढाई साल से सविता पूरे गांव में खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बताती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अक्सर दो तीन माह में बच्चों से मिलने आती थी। तीन माह पहले भी वह गांव आई थी, लेकिन आधे घंटे बाद लौट गई थी। इसके बाद से कुछ पता नहीं चला। वहीं, फरार पहले पति का अब तक सुराग नहीं लग सका है।

सास हरकुंवर ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2008 में सविता ने बेटी को जन्म दिया था। वर्ष 2010 में बेटे के जन्म के बाद उसने नसबंदी करा ली थी। पुलिस को इससे संबंधित कोई मेडिकल साक्ष्य नहीं मिल सका। नसबंदी की पुष्टि के लिए उसका मेडिकल कराया जाएगा। इसी के बाद सविता ने ब्रजेंद्र से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी थी।

कोर्ट में दिया गलत बयान
सविता ने कोर्ट में बयान दिया था कि ब्रजेंद्र से उसका आपसी सहमति से तलाक हो गया था, जबकि ऐसा नहीं हुआ था। सविता तारीख पर नहीं पहुंच सकी थी, जिससे उसकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। पुलिस इसके साक्ष्य भी विवेचना में शामिल करेगी।

प्रेमी को दिया था 20 लाख में मकान
पुलिस की जांच में पता चला कि सविता ने 50 लाख रुपये कीमत के मकान को महज 20 लाख रुपये में अपने प्रेमी को बेचा था। उस दौरान उसने अपने दस्तावेजों में खुद को सरकारी नौकरी होना दर्शाया था, जिससे कि स्टांप शुल्क कम देना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed