फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur New Terminal, Delhi flight will start from June 16, Airport Authoritys final schedule released

Kanpur New Terminal: 16 जून से शुरू होगी दिल्ली की उड़ान, एयरपोर्ट अथॉरिटी का फाइनल शेड्यूल जारी

Tue, 06 Jun 2023 01:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Jun 2023 01:44 PM IST
सार

Kanpur News: नए टर्मिनल की सौगात के बाद कानपुर-दिल्ली की फ्लाइट कानपुर दिल्ली की फ्लाइट का एलान हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका शेड्यूल भी फाइनल कर दिया गया है। ये पहली बार होगा जब कानपुर दिल्ली के बीच विमान उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
Kanpur New Terminal, Delhi flight will start from June 16, Airport Authoritys final schedule released
चकेरी एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर हवाई अड्डे से 16 जून से प्रस्तावित दिल्ली की उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी हो गया है। विमान कंपनी इंडिगो 180 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। एक दो दिनों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। सात जून से नए टर्मिनल से यात्री फ्लाइट पकड़ेंगे। इंडिगो की मुंबई और बंगलूरू की उड़ान नए टर्मिनल से होगी।

विज्ञापन

इसके पहले कानपुर से दिल्ली के लिए छोटे विमान ही संचालित हो रहे थे। स्पाइसजेट के 90 सीटर के बजाय इंडिगो ने 180 सीटर विमान को शुरू करने का शेड्यूल तय कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने फाइनल शेड्यूल पर मुहर लगा दी है। इसका फायदा जल्द ही कानपुरवासियों को मिलेगी।
विज्ञापन

16 जून से दिल्ली उड़ान का समय

  • दिल्ली से कानपुर को उड़ेगा - दोपहर 1:05 बजे
  • कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा - दोपहर 2:05 बजे
  • कानपुर से दिल्ली को उड़ेगा - दोपहर 2:35 बजे
  • दिल्ली पहुंचेगा- दोपहर 3:35 बजे

नए टर्मिनल में इंडिगो ने लगाया परिचालन तंत्र
सात जून से कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग में विमानों के संचालन की तैयारी विमान कंपनी इंडिगो ने पूरी कर ली है। सोमवार को कंपनी ने परिचालन तंत्र और उपकरण नए टर्मिनल में लगा दिए। मंगलवार को विमान कंपनी की तकनीकी टीम इसका परीक्षण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed