फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur New SSP Dinesh Kumar P, Will increase vigor to deal with Corona

कानपुर: नए एसएसपी बोले- कोरोना से पार पाना मकसद, बढ़ाएंगे सख्ती

Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur New SSP Dinesh Kumar P,  Will increase vigor to deal with Corona
एसएसपी दिनेश कुमार पी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आए नए एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि फिलहाल उनका मकसद कोरोना से पार पाने का है। इसके लिए रात के कर्फ्यू और केंटेनमेंट इलाकों में सख्ती बढ़ाई जाएगी। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि अपराध पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


अपराधियों पर जो कार्रवाई हो रही है, वह तो होती रहेगी। खासतौर पर उन केसों पर काम किया जाएगा, जिनका कई महीनों या सालों से खुलासा नहीं हुआ है। वे बुधवार शाम या गुरुवार को चार्ज संभाल सकते हैं।
विज्ञापन


चंद दिनों में बड़ी डकैती का किया था खुलासा
आईपीएस दिनेश कुमार पी मूलरूप से तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं। वे 2009 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले सहारनपुर में वे 18 महीने रहे। सहारनपुर में पोस्टिंग के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपनी टीम के साथ बड़ी डकैती का खुलासा किया था। इसमें 41 लाख रुपये भी बरामद किए थे। ये एक दशक की सबसे बड़ी रिकवरी थी। तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह ने उन्हें और उनकी टीम को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल में 20 तबादले, कानपुर में रह चुके हैं  
आईपीएस दिनेश कुमार सिंह के 11 साल में 20 तबादले हो चुके हैं। वे जौनपुर में सिर्फ छह दिन रहे थे। उनकी छवि बेहद ईमानदार और तेज तर्रार अफसर की है। 2013 में कानपुर में दो महीने के लिए एसपी पश्चिम भी रह चुके हैं। उनका कहना है कि सात साल में कानपुर काफी बदल गया है। दिनेश कुमार की पहली पोस्टिंग अलीगढ़ थी। बतौर एसएसपी कानपुर उनका नवां जिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed