फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: New CP takes charge, says strict action will be taken against mafias like Akhilesh Dubey

Kanpur: नए सीपी ने संभाला कार्यभार, बोले-अखिलेश दुबे जैसे माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई, निकम्मे थानेदार हटेंगे

Tue, 07 Oct 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Oct 2025 10:36 PM IST
सार

कार्यभार संभालने के बाद नए सीपी रघुवीर लाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति लागू रहेगी। पुलिस सड़कों पर नजर आएगी।

विज्ञापन
Kanpur: New CP takes charge, says strict action will be taken against mafias like Akhilesh Dubey
नए सीपी रघुवीर लाल ने संभाला कार्यभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश दुबे हो या उसके जैसा कोई भी संगठित अपराध करने वाला माफिया, अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधियों के खिलाफ एसआईटी के पास जो तहरीरें आईं हैं उनमें जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जनता को सुरक्षा का अहसास कराना और अपराध पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता है। लापरवाह निकम्मे थानेदार हटाए जाएंगे। अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति की ये हुंकार मंगलवार को नए सीपी रघुवीर लाल ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान भरी।
विज्ञापन


सीपी ने कहा कि बीते दिनों में माफिया के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई में और तेजी देखने को मिलेगी। कानून का उल्लंघन और दुरुपयोग करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। यदि पुलिसकर्मी अपराध में शामिल होंगे तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। महिला, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। संवेदनशील स्थान या भीड़-भाड़ वाली हर जगह पर पुलिसकर्मी नजर आएंगे। थाना स्तर पर सुनवाई जरूरी है। थाने से पीड़ितों को लौटाने की प्रथा खत्म होनी चाहिए। सुनवाई न होने की शिकायत लेकर फरियादी कमिश्नर कार्यालय आए तो थानेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 

Kanpur: New CP takes charge, says strict action will be taken against mafias like Akhilesh Dubey
नए सीपी रघुवीर लाल ने संभाला कार्यभार - फोटो : अमर उजाला
थानेदार की तैनाती उसकी उपलब्धता, कार्यक्षमता के आधार पर होगी। सिफारिश के दम पर थाना पाने वाले जल्द हटेंगे। ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारने के लिए जनता को जागरूक करने के बाद सहयोग लिया जाएगा। इस काम में नगर निगम और आरटीओ की भी मदद ली जाएगी।
 

Kanpur: New CP takes charge, says strict action will be taken against mafias like Akhilesh Dubey
नए सीपी रघुवीर लाल ने संभाला कार्यभार - फोटो : अमर उजाला
साइबर ठगों से निपटने के लिए सीखेंगे एआई
साइबर ठगों से निपटने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पुलिसकर्मियों को साइबर ठगों से निपटने के लिए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) सिखाया जा रहा है। बीएनएस लागू होने के बाद डिजिटल साक्ष्य अहम हो गए हैं। इन्हें जुटाने, संरक्षित करने के बारे में पुलिसकर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed