{"_id":"69d7267e33a6849ba8054fa4","slug":"kanpur-navkar-mahamantra-resounds-in-nana-rao-park-jain-community-flocks-to-mass-chanting-session-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नाना राव पार्क में गूंजा नवकार महामंत्र; सामूहिक जाप में उमड़ा जैन समाज, विश्व शांति के लिए मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नाना राव पार्क में गूंजा नवकार महामंत्र; सामूहिक जाप में उमड़ा जैन समाज, विश्व शांति के लिए मांगी दुआएं
Thu, 09 Apr 2026 09:39 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:39 AM IST
सार
Kanpur News: नाना राव पार्क में जैन समाज द्वारा नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की। भक्तिमय वातावरण में हुए इस अनुष्ठान का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
नाना राव पार्क में गूंजा नवकार महामंत्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के नाना राव पार्क का प्रांगण बुधवार को भक्ति के सागर में सराबोर हो गया। जैन धर्म के सबसे पवित्र और प्रभावशाली नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने एक स्वर में मंत्रोच्चार कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान आदिनाथ के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। सफेद वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने अनुशासनबद्ध तरीके से बैठकर 'णमोकार महामंत्र' का जाप किया। भक्तों की मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा का भी विनाश होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
दुनिया में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना
कार्यक्रम के अंत में जैन संतों और विद्वानों ने प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि नवकार मंत्र किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि उन सभी अरिहंतों और सिद्धों के प्रति सम्मान है, जिन्होंने मोक्ष प्राप्त किया है। भक्तों ने देश और दुनिया में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। आयोजन में शहर के विभिन्न जैन मंदिरों की समितियों और जैन समाज के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।