फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: National Girl Handball Championship from March 31, Green Team won the Challenger Trophy title

कानपुर: राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप 31 मार्च से, चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब ग्रीन टीम ने जीता

Sat, 27 Mar 2021 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: National Girl Handball Championship from March 31, Green Team won the Challenger Trophy title
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
43वीं जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप 31 मार्च से चार अप्रैल तक ग्रीनपार्क में होगी। यह प्रतियोगिता पहले तेलंगाना में होनी थी मगर अपरिहार्य कारणों से अब ग्रीनपार्क में होगी। जिला ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि चैंपियनशिप में 25 से 30 टीमें हिस्सा ले सकती हैं। टीमें 30 मार्च को यहां आ जाएंगी। कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जाएगा। सभी के रहने-खाने की व्यवस्था स्टेडियम में ही होगी। एक दिन में करीब 10 से 12 मैच कराए जाएंगे। उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने बताया कि तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब ग्रीन टीम ने जीता
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ज्योति बाजपेई स्मारक अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी का खिताब ब्लू टीम को हराकर ग्रीन टीम ने जीता। ग्रीनपार्क स्टेडियम में ग्रीन टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 243 रनों का स्कोर खड़ा किया। ब्लू टीम 34 ओवर में मात्र 113 रन बना पाई। विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक, यूपीसीए के निदेशक रियासत अली, निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, ललित खन्ना आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


खिलाड़ियों का ट्रायल 30 से
कानपुर में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से अप्रैल में होली महोत्सव क्रिकेट मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-12, 14, 16 वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। टीम में बालक-बालिकाएं दोनों होंगी। डीएवी मैदान फूलबाग में 30, 31 मार्च व एक अप्रैल को ट्रायल होगा। बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उनके बीच टीम बनाई जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी डीएवी मैदान कार्यालय कोच एहसान इमरान से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्मापुर कबड्डी टीम बनी उप विजेता
कानपुर। भिंड में 24 व 25 मार्च के बीच हुए ओपन कैश मनी टूर्नामेंट में अर्मापुर कबड्डी की टीम उप विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में अर्मापुर की टीम को ग्वालियर से दो अंकों से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। टीम में अखिल, विजय, हरिओम, अंकुश, कमलेश, अनुराग, सागर, सांई आदि थे। टीम के प्रशिक्षक विजय कुमार थे। इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। (संवाद)

राधेश्याम व अमन के शतक से केजीएससी की टीम जीती
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग के अंतर्गत शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। राधेश्याम (नाबाद 126), अमन अग्निहोत्री (102) के शतक से केजीएससी की टीम 221 रन से विजयी हो गई। साउथ मैदान किदवई नगर पर केजीएससी की टीम ने 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 316 रनों का स्कोर खड़ा किया। पैरामाउंट की टीम 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। सप्रू मैदान पर यूनिक क्लब की टीम 36.2 ओवर में 205 रन पर सिमट गई। बीसीए की टीम 34.2 ओवर में 172 रन पर ही ढेर हो गई। पीएसी मैदान पर नेशनल क्लब की पूरी टीम 31.1 ओवर में 144 रन पर ही पवेलियन लौट गई। कानपुर इग्लेट की टीम ने 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।


बीपीएल यूनाइटेड, हर्ष स्पोर्टिंग ने जीते मैच
कानपुर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बीपीएल मैदान बाबूपुरवा पर चल रही दुर्गा बहादुर स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को बीपीएल यूनाइटेड क्लब व हर्ष स्पोर्टिंग टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बीपीएल यूनाइटेड ने एलकेबी क्लब को 3-0 से हराया। हर्ष स्पोर्टिंग ने रॉयल स्पोर्टिंग को 1-0 से हराया। इस मौके पर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, डीबी थापा, शिव कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed