फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, Wife murdered in property dispute, husband chopped her with axe and jumped in front of  train

Kanpur Murder: प्रॉपर्टी विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काटा…खुद ट्रेन के आगे कूदा, जांच शुरू

Wed, 02 Oct 2024 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Oct 2024 12:22 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में एसीपी नौबस्ता ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में हत्या हुई है। पति को भर्ती कराया गया है, उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Kanpur Murder, Wife murdered in property dispute, husband chopped her with axe and jumped in front of  train
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के पिपौरी गांव में प्रॉपर्टी के लिए एक अधेड़ ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। क्षेत्रीय लोगों ने पति को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया है। गुजैनी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बर्रा के पिपौरी गांव निवासी प्रहलाद के घर में पत्नी शशि सैनी (55) और दो बेटे सिक्योरिटी गार्ड सतेंद्र और आदित्य हैं। आदित्य अपनी पत्नी के साथ बाहर रहकर नौकरी करता है, जबकि बड़ा बेटा सतेंद्र और उसकी पत्नी पूजा साथ में रहती हैं। पूजा ने बताया कि ससुर प्रहलाद पुराना घर बेचना चाहते हैं, जबकि मां उसे दोनों बेटों को देना चाहती थी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर सास-ससुर में विवाद चल रहा था। शशि अड़ गई थीं कि पुराना मकान नहीं बिकने देंगी, लेकिन प्रहलाद ने उसका बयाना ले लिया था। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह भी दोनों का झगड़ा हुआ और प्रहलाद ने कुल्हाड़ी से पत्नी शशि की हत्या कर दी। जब वह सुबह कमरे में गई तो सास का रक्तरंजित शव कमरे में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन



खून से सनी कुल्हाड़ी समेत अन्य साक्ष्य जुटाए
इसके बाद इलाके के लोगों से खबर मिली कि ससुर प्रहलाद ने भी झांसी रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। प्रहलाद इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल प्रहलाद को हैलट में भर्ती कराया। इधर हत्याकांड की जानकारी मिलते ही गुजैनी थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। जांच के दौरान खून से सनी कुल्हाड़ी समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed