कानपुर मर्डर-सुसाइड: प्रेमिका की हत्या...फिर ट्रेन से कटकर दी जान, 23 बार हुई थी दोनों की बात, पढ़ें पूरा मामला
Kanpur Crime: नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में पता चला है कि हत्या के पहले दोनों के बीच दिन में 23 बार बातचीत हुई थी।
विस्तार
कानपुर के नवाबगंज में मायके आई प्रेमिका की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले प्रेमी की सीडीआर पुलिस ने निकलवाई है। इसमें घटना वाले दिन दोनों के बीच 23 बात बातचीत होने का पता चला। पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बिधनू निवासी कृष्णकांत सैनी की पत्नी बरखा की 27 मई की रात हत्या करने के बाद बिधनू निवासी प्रेमी दीपक ने सेंट्रल स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। नवाबगंज पुलिस ने दोनों के फोन की सीडीआर निकलवाई है। बीते दो माह की सीडीआर रिपोर्ट में हैरार करने वाले तथ्य मिले हैं।
दोनों के बीच करीब 500 बार कॉल पर बात होने की पुष्टि हुई। पुलिस हत्या की वजह तलाश करने की दिशा में काम कर रही है। सोमवार को पुलिस ने दीपक के माता-पिता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घटना के चार दिन पहले ही दीपक की शादी तय कर दी थी।
पुलिस विवाद को मान रही है हत्या की वजह
अब पुलिस लेने देन के विवाद को ही हत्या की वहज मानते हुए साक्ष्य जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम और बनवाई गई स्लाइड रिपोर्ट में बरखा की हत्या के पहले उससे संबंध बनाने की पुष्टि हु्ई है। पुलिस के अनुसार विधि विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है।
कमरे में पड़ी थी लाश
बरखा ससुराल से मामा की तेहरवीं में शामिल होने के लिए आई थी। शनिवार को आधी रात बरखा का बच्चा रो रहा था। रोने के आवाज सुनकर कमरे में गई, तो देखा कि उसका शव लहुलुहान हालत में पड़ा था। बरखा का शव देखकर वो चीख पड़ी। परिजनों ने घटना की सूचना उसके पति कृष्णकांत और पुलिस को दी।
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
इस दौरान मृतका बरखा के मोबाइल फोन से दीपक को कॉल की गई, तो जीआरपी के सिपाही ने कॉल रिसीव की। बताया कि दीपक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। इससे पुष्टि हो गई कि बरखा की हत्या दीपक ने ही की है। सवाल ये है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, जो उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।