फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder killer Saurabh had married Deepika four times their relationship began on Facebook and Instagram

UP: 'दीपिका सांस नहीं ले रही है, जल्दी आ जाओ', सौरभ ने की थी चार शादियां, तीन छोड़ गईं; चौथी बीवी को मार डाला!

Wed, 04 Feb 2026 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Feb 2026 11:11 AM IST
सार

कानपुर में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला। आरोपी ने चार शादियां की थीं। उसकी तीन पत्नियां छोड़कर चली गई थीं। अब चौथी पत्नी को उसने मार डाला।

विज्ञापन
Kanpur Murder killer Saurabh had married Deepika four times their relationship began on Facebook and Instagram
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना इलाके के रतनपुर रामगंगा एंक्लेव में फ्लैट नंबर में दीपिका सैनी (26) की हत्या के मामले में उसके पति सौरभ दुबे उर्फ शोएब पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, सौरभ पहले भी तीन शादियां कर चुका था और नशेबाजी व बेरहमी से पीटने के कारण उसकी तीन पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं थीं। दीपिका उसकी चौथी पत्नी थी। उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दीपिका से शादी की थी।
विज्ञापन


हत्याकांड के दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची दीपिका की मां चित्रा सैनी और बुआ पुष्पा ने बताया कि सौरभ हत्या के बाद अपना और दीपिका का मोबाइल तोड़कर भाग गया था। तीन डॉक्टरों के पैनल से हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों को दीपिका के शरीर पर आठ से 10 चोटों के निशान भी मिले हैं, और बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

 

मां चित्रा सैनी ने आरोप लगाया कि कि दीपिका से पहले सौरभ की पत्नी नूरी थी, जिसकी तीन बेटियां हैं। आरोप है कि सौरभ नशे में धुत होकर नूरी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटता था। इससे नूरी अपनी बेटियों के साथ चली गई थी। दीपिका सैनी की पहली शादी वर्ष 2018 में हरदोई के खालिद खान से हुई थी। खालिद की मुंबई में एक हादसे में मौत हो गई थी। 

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार
इसके बाद दीपिका अपने दोनों बच्चों रुद्र (3) और अनिरुद्ध (6) के पालन-पोषण के लिए दादानगर स्थित एक फैक्टरी में काम करने लगी थी। अक्तूबर 2025 में सौरभ और दीपिका की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैटिंग के जरिए प्रेम संबंध हो गए थे। 

 
विज्ञापन

विरोध के बावजूद दीपिका ने सौरभ से की शादी
सौरभ ने दोनों बच्चों को अपनाने की बात कही थी लेकिन उसने विरोध किया। विरोध के बावजूद दीपिका ने शादी कर ली थी। दीपिका का बड़े बेटे अनिरुद्ध ने मां के साथ रहने से मना कर दिया था। वह ननिहाल में रहने लगा जबकि छोटा बेटा रुद्र दीपिका के साथ रहता था।

 

'दीपिका सांस नहीं ले रही है, जल्दी आ जाओ'
मां चित्रा के अनुसार, सोमवार को सौरभ ने उन्हें फोन कर कहा कि दीपिका सांस नहीं ले रही है, जल्दी आ जाओ। इसके बाद पड़ोसियों ने फोन कर अस्पताल ले जाने की बात कही। जब वह दीपिका के पिता प्रदीप कुमार संग फ्लैट पहुंचे तो छोटा बेटा रुद्र रो रहा था, जबकि सौरभ बाहर दुकान पर बैठा था। इसके बाद भाग गया। वह दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

 

पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सौरभ की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

 

मां की मौत से अनजान तीन साल का रुद्र
दीपिका की हत्या के बाद उसका छोटा बेटा रुद्र नानी चित्रा के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा। वह मां की माैत से अनजान मोबाइल फोन पर केवल वीडियो देखता रहा। पोस्टमॉर्टम से शव ले जाने के दौरान वह अपनी नानी और नाना प्रदीप से पूछता रहा कि आखिर वह क्यों रो रहीं हैं। उन्होंने उसे अपने गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed