फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Killed wife by repeatedly hitting her with stone slab tried to kill grandson accused absconding

Kanpur Murder: पाटे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मार डाला, पोते को भी मारने का किया प्रयास…आरोपी फरार

Wed, 25 Jun 2025 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:18 PM IST
सार

Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। साथ ही, पोते को जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Kanpur Murder Killed wife by repeatedly hitting her with stone slab tried to kill grandson accused absconding
मृतका पत्नी और आरोपी पति की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया गांव में अवैध संबंध होने के शक में पति का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर पाटे (लकड़ी का बैठका) से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घर में मौजूद आठ वर्षीय पोते ने पड़ोसियों को जानकारी दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। कोरिया निवासी हीरालाल पंजाब में रहकर काम करता था। वह 15 दिन पहले ही गांव वापस लौटा था। इधर गांव में पोते रौनक के साथ रह रही पत्नी शिवकांती (60) पर व अवैध संबंध होने का शक करता था। मंगलवार की रात इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया।

विज्ञापन

Kanpur Murder Killed wife by repeatedly hitting her with stone slab tried to kill grandson accused absconding
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

सिर पर पाटे से किए थे कई वार
तभी हीरालाल ने पाटे से शिवकांती के सिर पर कई प्रहार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अलग कमरे में ले जाकर गला दबाकर पोते को भी मारने का प्रयास किया। पत्नी की हत्या करके हीरालाल मौके से फरार हो गया। पोते ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

Kanpur Murder Killed wife by repeatedly hitting her with stone slab tried to kill grandson accused absconding
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पाकर एडीसीपी योगेश कुमार व एसीपी कृष्ण कांत ने भी पहुंचकर जानकारी ली। मृतका के बेटे विजय की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Kanpur Murder Killed wife by repeatedly hitting her with stone slab tried to kill grandson accused absconding
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

पोते ने बताई आंखों देखी
पोते रौनक ने बताया कि देर रात बाबा और दादी में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद बाबा ने पास में रखा पाटा उठाया और दादी के सिर पर तेजी से मार दिया। दादी के सिर से खून निकलने लगा। यह देखकर मैं तेजी से चिल्लाया, तो बाबा मेरा गला दबाकर मुझे कमरे के अंदर ले गए।

Kanpur Murder Killed wife by repeatedly hitting her with stone slab tried to kill grandson accused absconding
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। मैं बेहोश हो गया था। फॉरेंसिक टीम को खून से सना हुआ पाटा मौके पर पड़ा मिला। कार्यवाहक थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी पर शक करने पर हुए विवाद पर हत्या करने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed