फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder in classes Accused student had watched Mirzapur web series four times on OTT platform

क्लास में कत्ल: मिर्जापुर के गुड्डू भइया की तरह कत्ल कर फैलाना चाहता था दहशत, आरोपी ने 4 बार देखी ये वेबसीरीज

Wed, 02 Aug 2023 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Aug 2023 09:28 AM IST
सार

कानपुर के बिधनू की गंगापुर कॉलोनी में प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के सहपाठी छात्र नीलेंद्र की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी छात्र ने ओटीटी प्लेटफार्म पर मिर्जापुर वेब सीरीज चार बार देखी थी। आरोपी वेबसीरीज मिर्जापुर के गुड्डू भइया की तरह सरेआम कत्ल करके दहशत फैलाना चाहता था। सभी से झगड़ने की आदत की वजह से ही परिजन भी आरोपी को साथ नहीं रखना चाहते थे।

विज्ञापन
Kanpur Murder in classes Accused student had watched Mirzapur web series four times on OTT platform
कानपुर में क्लास में सहपाठी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू की गंगापुर कॉलोनी में प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के सहपाठी छात्र नीलेंद्र की हत्या का आरोपी छात्र आपराधिक घटनाओं पर बनी वेबसीरीज का शौकीन है। उसने ओटीटी प्लेटफार्म पर मिर्जापुर वेबसीरीज चार बार देख रखी थी। वेबसीरीज के कैरेक्टर गुड्डू भइया से खासा प्रभावित था। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि उसके जैसे ही सरेआम कत्ल करके इलाके में दहशत फैलाना चाहता था। मूलरूप से महाराजपुर, रूमा के लालापुर गांव का रहने वाला हत्यारोपी अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता के प्यार में इस कदर बिगड़ा कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा। 
विज्ञापन


एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसकी लड़ाई-झगड़े की आदत से तंग आकर परिजनों ने उसे उसके फूफा के पास गंगापुर भेजा था। यहां भी वह नहीं सुधरा। कभी फूफा के मोबाइल तो कभी दोस्त का मोबाइल लाकर अक्सर रात-रातभर वेबसीरीज देखा करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का असर था कि वह अपने स्कूल के दोस्तों पर भी जरा सी बात पर हाथ छोड़ देता था। कई बार उसके दोस्तों ने उसे गुड्डू पंडित के डायलॉग भी बोलते सुना। 
 

वेबसीरीज में जैसे गुड्डू भइया सरेराह शुक्ला को हिंदी वर्णमाला का पाठ पढ़ाते हुए गोली मार देता है, ठीक उसी तरह से वह सरेआम नीलेंद्र की भी चाकू से गोदकर हत्या करना चाहता था। सोमवार को जैसे ही उसे मौका मिला, उसने उसी अंदाज में नीलेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
 

हत्या करने के बाद नहीं किया भागने का प्रयास
हत्यारोपी छात्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। नीलेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद वह मौके पर ही हाथ में चाकू लिए खड़ा रहा। उसके चेहरे, हाथ और कपड़े नीलेंद्र के खून से सन चुके थे।

इसके बाद भी उसके चेहरे पर कोई दहशत देखने को नहीं मिली, जबकि कक्षा में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। इतना सब होने के बाद भी उसने मौके से भागने तक का प्रयास नहीं किया।

अफसर बनाना चाहते थे, बन गया अपराधी
पढ़ाई लिखाई में मन न लगने और आए दिन किसी न किसी से झगड़ने से परेशान होकर परिजनों ने उसे लखनऊ में रहने वाले उसके चाचा के पास भेजा दिया। वहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
 

चाचा के रोकने टोकने पर उन पर हावी होने लगा। इसके बाद उन्होंने भी छात्र को साथ रखने से मना कर दिया। दो साल पहले बिधनू निवासी छात्र के फूफा उसे साथ ले आए। नीलेंद्र की हत्या से अवाक रहे हत्यारोपी के फूफा बोले कि वह तो उसे अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन वह अपराधी बन गया।

यू-ट्यूब और ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंसक वेबसीरीज देखकर छात्र की मनोवृत्ति ही अपराधियों जैसे हो गई। उससे पूछताछ में इन सबके प्रभाव का पता चलता है। आरोपी को बच्चों की कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।- दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी घाटमपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed