{"_id":"64c8ac1b3c4950655e07e66a","slug":"kanpur-murder-in-class-sister-says-bring-knife-i-will-also-cut-her-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्लास में कत्ल: बहन बोली... लाओ चाकू, मैं भी काट डालूंगी उसे, हत्या और सिर्फ हत्या ही था इरादा; डॉक्टर कांपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास में कत्ल: बहन बोली... लाओ चाकू, मैं भी काट डालूंगी उसे, हत्या और सिर्फ हत्या ही था इरादा; डॉक्टर कांपे
Tue, 01 Aug 2023 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Aug 2023 03:31 PM IST
सार
नीलेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इकलौते भाई की मौत से बहन राधिका ने अपना आपा खो दिया। बोली, लाओ चाकू, हम भी काट डालेंगे उसे। उसे संभालने की कोशिश कर रही बुआ की बेटियों ने भी कहा कि चलो हम भी चलते हैं।
विज्ञापन
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की गंगापुर कालोनी स्थित प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह 10वीं के छात्र की उसी के सहपाठी ने क्लास के अंदर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा दोनों छात्रों के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को भी इंटरवल के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ।
इसके बाद आरोपी छात्र ने घर से लाई सब्जी काटने वाली चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। गंगापुर कॉलोनी निवासी प्राइवेटकर्मी सतेंद्र तिवारी का इकलौता बेटा नीलेंद्र तिवारी (16) स्कूल में 10वीं का छात्र था। इसी क्लास में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र से उसका विवाद चल रहा था। यह छात्र मूलरूप से महाराजपुर का रहने वाला है।
पढ़ाई के सिलसिले में अपने फूफा के यहां बिधून में दो साल से रह रहा है। एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा के अनुसार चार दिन दिन पहले भी दोनों छात्रों में झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे स्कूल में इंटरवल के समय क्लास के भीतर फिर दोनों दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान छात्र ने सहपाठी की गर्दन चाकू से गोद दी।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे छात्रों ने हमलावर छात्र को पकड़कर चाकू छीन लिया। ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद स्कूल प्रबंधक और शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को हैलट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर छात्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बहन बोली... लाओ चाकू, मैं भी काट डालूंगी उसे
नीलेंद्र की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। इकलौते भाई की मौत से बहन राधिका ने अपना आपा खो दिया। बोली, लाओ चाकू, हम भी काट डालेंगे उसे। उसे संभालने की कोशिश कर रही बुआ की बेटियों ने भी कहा कि चलो हम भी चलते हैं। एक रिश्तेदार ने उसे संभालने का प्रयास किया तो बोली, चाची, अब रक्षाबंधन पर किसको राखी बांधूंगी। उसके इस सवाल से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना था कि नीलेंद्र बेहद शांत स्वभाव का पढ़ने लिखने वाला छात्र था।
हत्या और सिर्फ हत्या ही था इरादा
नीलेंद्र का पोस्टमार्टम करने वाले घाटमपुर सीएचसी के डॉ. जयप्रकाश और पोस्टमार्टम कर्मियों के अनुसार छात्र के शव को देखकर ऐसा लगा कि किसी प्रोफेशनल ने मौत घाट उतारा है। आवेश में आकर यदि कभी कोई शख्स चाकू से हमला करना भी चाहेगा तो पेट या सीने पर करेगा, लेकिन हत्यारोपी ने नीलेंद्र की गर्दन पर ही ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके बचने का कोई भी चारा नहीं था। गर्दन में स्वांस नली में करीब दो से तीन इंच के छेद हैं, जिससे साफ है कि हत्यारोपी ने चाकू सीधा गर्दन में धंसा दिया था। वहीं, ठोढ़ी के नीचे करीब चार इंच का कट मिला है।

शुक्रवार को भी दोनों के बीच हुई थी मारपीट
नीलेंद्र प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के सेक्शन ए में पढ़ता था। साथी छात्रों ने बताया कि शुक्रवार को भी नीलेंद्र का उसके सहपाठी से झगड़ा हुआ था। तब साथी छात्रों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया था। हालांकि स्कूल छूटने के बाद दोनों के बीच घर जाते समय रास्ते में भी मारपीट हुई थी। इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी थी। सोमवार को दोनों छात्र स्कूल पहुंचे तो भी दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद इंटरवल में हुआ झगड़ा हत्या में बदल गया।

घर से बैग में रखकर लाया था चाकू
घटना के दिन स्कूल में आठवीं कक्षा तक के बच्चों की परीक्षा चल रही थी। जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र बैग में ही चाकू रखकर लाया था। ऐसे में तय है कि वह पहले से ही नीलेंद्र की हत्या करने की ठानकर आया था। एक सहपाठी ने बताया कि दोनों पहले से परिचित थे और दोनों के बीच मित्रता भी थी। एक छात्रा से बातचीत को लेकर ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। छात्रा नीलेंद्र से बात करती थी, जबकि हमलावर छात्र बात करने के लिए मना करता था। सोमवार को भी दोनों के बीच बहस हुई और नीलेंद्र ने उसकी बात नहीं मानी, हमलावर ने पेट और गले पर कई वार कर दिए।

इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास
गंगापुर गांव में रहने वाले नीलेंद्र के पिता जितेंद्र तिवारी पीरोड पर स्थित एक प्लाई की दुकान में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी निधि तिवारी और एक बेटी राधिका तिवारी है। राधिका भी उसी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और घटना के वक्त स्कूल में थी। चीखपुकार मचने पर सभी की तरह जब वह भी पहली मंजिल पर पहुंची और खून से लथपथ भाई को देखा तो बदहवास हो गई। स्कूल प्रबंधन ने उसे संभालकर घर भेजा और परिजनों को घटना की सूचना दी।

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी छात्र
बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। हत्यारोपी अभी 13 साल का है। उसकी जन्म तिथि आधार कार्ड पर 18/01/2010 है, लेकिन वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका आए दिन किसी न किसी छात्र से झगड़ा होता रहता था।

स्कूल के बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया
हत्याकांड के बाद स्कूल में भगदड़ जैसे हालात हो गए। स्कूल प्रबंधन ने जैसे तैसे बच्चों को संभालने का प्रयास किया लेकिन बात न बनने पर बच्चों की छुट्टी कर घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय क्लास में कोई टीचर मौजूद नहीं था। पुलिस स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही क्लास में मौजूद छात्र-छात्राओं के अलावा स्टाफ के भी बयान लिए जा रहे हैं।