फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Case You tell me where to come dont come there the final whispers before the murder

मौत की स्क्रिप्ट: 'तुम बताओ कहां आना है, वहां मत आना', कत्ल से पहले की आखिरी फुसफुसाहट, बर्रा हत्याकांड का सच

Sun, 07 Jun 2026 05:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 07 Jun 2026 05:52 AM IST
सार

Kanpur Murder Case: बर्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम और उसके साथियों की साजिश का एक खौफनाक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में आरोपी युवती को जाम का बहाना बनाकर बर्रा हाईवे पर बुलाते और आधार कार्ड साथ लाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Murder Case You tell me where to come dont come there the final whispers before the murder
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा निवासी युवती के अपहरण और हत्या मामले में एक ऑडियो वायरल है। यह युवती और उसका शव ले जाकर बुलंदशहर में फेंकने के आरोपी विवेक पटेल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो है। इसमें आरोपी उसे साजिश के तहत कॉल कर बुला रहा है। युवती किसी खास जगह मिलने को कहती है तो वह वहां देवकांत के जानने वाले लोगों के होने की बात कह बर्रा हाईवे के पास बुलाता है।

विज्ञापन






युवती ने पूछा कहां आओगे, तो विवेक ने कहा तुम बताओ
ऑडियो के मुताबिक, विवेक फोन करके पूछता है कि जग गए सोकर। युवती बोली थक गए थे। विवेक ने कहा कि 15 मिनट में पहुंच रहे हैं। युवती ने पूछा कहां आओगे, तो विवेक ने कहा तुम बताओ। वहां से, उनके पास से आ चुके हो। तुमने नाम देखा है, तो विवेक बोला, तुम्हारा ही नाम लिखा है। युवती बोली वहीं आ जाओ जहां कल आए थे। विवेक ने कहा वहां नहीं आएंगे। वहां देवकांत के जानने वाले बहुत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Murder Case You tell me where to come dont come there the final whispers before the murder
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

अब आधार की जरूरत नहीं होगी
तुम बर्रा बाईपास आ जाओ, हम इधर से निकल भी जाएंगे। जाम भी बहुत लग रहा है। काफी टाइम हो गया है देर हो जाएगी। आधार लेती आना उन्हें भेजना पड़ेगा। फिर बोला, लाना या ना लाना, उनसे बता दूंगा कि दो-चार दिन में मिल जाएगा। वह तो मिल ही गया है। इस पर युवती ने कहा उन्हें अब आधार की जरूरत नहीं होगी। विवेक बोला, चलो कोई बात नहीं। आकर ले जाओ, मुझे भी निकलना है। गाड़ी उठाने जाना है, फाेन आ रहे बार-बार। रमईपुर में जाम लगा था।

विज्ञापन

हम गाड़ी चला रहे हैं, तुम आओ
युवती बोली, रमईपुर गांव है क्या। विवेक बोला, रमईपुर कस्बा है और वहीं से होकर जाते हैं अच्छा आओ। युवती बोली, आते हैं। विवेक ने कहा कि क्या एनर्जी ड्रिंक ले लें तो वह बोली, ज्यादा मत पिया करो। इस पर बोला पी लोगी तो एनर्जी आ जाएगी। फिर बोला, हम गाड़ी चला रहे हैं, तुम आओ। वहीं, मामले में ऑडियो आने के बाद एक बात तो साफ हो गई कि आरोपी विवेक एक दिन पहले भी युवती से मिलकर गया था। हालांकि वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

Kanpur Murder Case You tell me where to come dont come there the final whispers before the murder
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

हत्या वाले दिन विवेक नहीं लाया था फोन
डीसीपी ने बताया कि पुलिस की जांच में एक बात और सामने आई है कि हत्या की साजिश रचने के बाद आरोपी विवेक कार से देवकांत को लेकर शहर आया था। हालांकि साजिश के तहत वह अपना मोबाइल नहीं लाया था।

पहले प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक था
कानपुर में बर्रा निवासी युवती के हत्यारोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम पहले प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक था। इसी दाैरान उसने हॉस्पिटल खोला। इसमें उसने अच्छी कमाई की। उसने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर ली थी। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम मूलरूप से फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के नौनारा गांव का रहने वाला है।

Kanpur Murder Case You tell me where to come dont come there the final whispers before the murder
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

वर्ष 2018 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था
वर्तमान में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल का संचालक है। हॉस्पिटल संचालन करने से पहले वह उन्नाव के आशिवन प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक था। पढ़ाने के दौरान ही उसने पार्टनरशिप में पहले शुभ हॉस्पिटल का संचालन शुरू किया। बाद में अपना उत्तम हॉस्पिटल खोल लिया। देवकांत ने वर्ष 2018 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

राजनीति में आने की फिराक में था देवकांत
उन्नाव में हॉस्पिटल से होने वाली मोटी कमाई और शौक के चलते देवकांत राजनीति में आने की फिराक में था। पुलिस की पूछताछ में उसने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की बात स्वीकारी। कहा कि उन्नाव और फतेहपुर के जहानाबाद में उसकी छवि काफी अच्छी है। वह टिकट पाने के लिए राजनैतिक दलों के संपर्क में भी था।

Kanpur Murder Case You tell me where to come dont come there the final whispers before the murder
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

बेटे की गिरफ्तारी के सदमे में पिता की माैत
डीसीपी ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम के पिता का रविवार को निधन हो गया। उन्हें बेटे की काली करतूत का सदमा लगा था। वह पहले से भी अस्वस्थ थे। उनके निधन की सूचना पुलिस को लगी तो वह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए श्मशान घाट तक जा पहुंची।

बर्रा थाने में किया था समर्पण
हालांकि लखीमपुर के एक इंस्पेक्टर की पैरवी के चलते लौट आई थी। बाद में आरोपी ने बर्रा थाने में समर्पण किया था। वहीं, शव ठिकाने लगाने के आरोपी नौनारा गांव निवासी विवेक पटेल को हैलट व उन्नाव के आशिवन के कमालपुर गांव के सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह को निर्माणाधीन अस्पताल से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed