फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Case,  Police will get the secret of murder from the main conspirator, will be sent to jail after recording the statement

Kanpur Double Murder: मुख्य साजिशकर्ता से पुलिस उगलवाएगी हत्या का राज, बयान दर्ज करने के बाद भेजा जाएगा जेल

Mon, 11 Jul 2022 01:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Jul 2022 01:10 AM IST
सार

कानपुर में बर्रा-2 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में दंपती हत्याकांड के मामले में मुख्य साजिशकर्ता राहुल उत्तम को पुलिस शहर लेकर आ गई है। 
 

विज्ञापन
Kanpur Murder Case,  Police will get the secret of murder from the main conspirator, will be sent to jail after recording the statement
मुख्य आरोपी राहुल के साथ बर्रा थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दंपती हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता से पुलिस आज हत्या का राज उगलवाएगी। पुलिस टीम देर रात उसे शहर लेकर आ गई है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस सोमवार को पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश करेगी। जहां उसेे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  

विज्ञापन

मुन्नालाल उत्तम (60) और उनकी पत्नी (55) की हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि गोद ली हुई बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा और उसके प्रेमी रोहित उत्तम ने संपत्ति की लालच में की थी। यह पूरी साजिश गोवा मिलिट्री इटेलीजेंस में तैनात राहुल ने रची थी। एसीपी गोविंदनगर ने बताया कि राहुल को ट्रांजिट रिमांड पर रविवार देर रात शहर लाया गया।

विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन के बाहर पहले से मौजूद बर्रा पुलिस उसे थाने ले आई। जहां देर रात पूछताछ के बाद उसे थाने के बैरक में रखा गया। पूछताछ में उसने खुद को वारदात से अंजान होने की बात कही। उसका कहना था कि हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। सोमवार को क्राइम ब्रांच और मुख्य विवेचक पूछताछ करेंगे। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पूरे रास्ते खुद को बताता रहा बेकसूर
पुलिस कस्टडी में आया राहुल पूरे रास्ते खुद को बेकसूर बताता रहा। उसका कहना था कि उसे ये उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उसने कहा कि जिसके कहने पर साजिश रची उसी ने ही धोखा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed