फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Accused husband killed younger brother wife 12 years ago like wife

Murder: पत्नी की तरह 12 साल पहले छोटी भाई की बीवी को भी मारा था, सोनी के शरीर पर इतने घाव देख कांप गए डॉक्टर

Wed, 26 Jul 2023 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Jul 2023 01:31 PM IST
सार

कानपुर के दर्शनपुरवा में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला। बचाव में आई बेटी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया। दंपती के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Accused husband killed younger brother wife 12 years ago like wife
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फजलगंज के दर्शनपुरवा में तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर हत्या करने के आरोपी अर्जुन सोनी ने करीब 12 साल पहले अपने छोटे भाई की पत्नी को भी इसी तरह मारा था। प्रकरण में उन्नाव की गंगाघाट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन


बेटों ने बताया कि उस वक्त वे सभी बहुत छोटे थे, इसलिए इससे ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस की जांच में पता चला कि अर्जुन सात भाई हैं। करीब 12 साल पहले अर्जुन ने अपने छोटे भाई भीम की पत्नी की भी तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


जेल से छूटकर आने के बाद करीब 14 साल से परिवार के साथ कानपुर में रह रहा था। पूर्व में वह संगीत टाकीज के पास किराये पर रहता था। दो साल पहले ही दर्शनपुरवा में रहने आया था। पूर्व में वह गंगाघाट के चंपापुरवा में सराफ की दुकान भी चला चुका है। वर्तमान में वह कहीं मजदूरी करने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ दर्ज की हत्या की रिपोर्ट
मृतका सोनी के बड़े बेटे अमित उर्फ करन वर्मा ने पिता अर्जुन के खिलाफ मां की हत्या, बहन की हत्या के प्रयास, तेजाब डालने, धमकी, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी तलाश में उन्नाव के शुक्लागंज, मगरवारा और हरदोई के मल्लावां में भी दबिश दी है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि अर्जुन अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया है। ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

नेपाल भागने की आशंका
अमित ने बताया कि पिता अर्जुन पूर्व में कई बार नेपाल जा चुका है। उसे नेपाल में सभी जगहों की जानकारी है। ऐसे में बेटों को आशंका है कि वह बढ़नी, ककरावां और सिदरौली बॉर्डर से नेपाल की सीमा पार कर सकता है। यदि पुलिस ने बॉर्डर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवा ले तो अर्जुन का पता चल जाएगा।

बिलखता रहा अंकुल, बोला-बाप के सनकीपन ने उजाड़ दिया परिवार
पोस्टमार्टम के बाद शव को तीनों बेटों के सुपुर्द कर दिया गया। मां का शव देखते ही छोटा बेटा अंकुल बिलखता हुआ बोला मेरे बाप के सनकीपन ने पूरा परिवार उजाड़ दिया...। उसने मकान मालकिन पर भी पिता अर्जुन को मां के खिलाफ भरने का आरोप लगाया। हालांकि, मकान मालकिन के अनुसार उनका किराया बकाया होने का विवाद है। इस घटना के दो दिन पूर्व ही यह विवाद भी फजलगंज थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। वहीं, शव को भैरोघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

शरीर पर मिले 18 घाव, अधिक खून बहने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे, सिर, छाती, हाथों, कमर पर 18 गहरे घाव मिले हैं। वहीं, सिर, चेहरा, छाती और हाथ तेजाब से बुरी तरह से झुलसे पाए गए। पैरों पर भी तेजाब का असर दिखा। सोनी के शरीर से अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने उर्सला में भर्ती वैष्णवी को खतरे से बाहर बताया है।
 

कानपुर के दर्शनपुरवा में सोमवार शाम पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर नृशंस हत्या कर दी। बचाव में आई बेटी पर भी जानलेवा हमला करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है। फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में बरगदी स्वीट हाउस के बगल वाली गली में सराफ कारीगर अर्जुन सोनी बीते दो सालों से पत्नी सोनी (40), तीन बेटों अमित, सुमित, करन व बेटी वैष्णवी (21) के साथ भूतल पर स्थित किराये के घर पर रह रहा था। सोमवार शाम को घर पर सोनी और वैष्णवी मौजूद थे और तीनों बेटे बाहर थे। 

 

शाम करीब चार बजे अर्जुन एक चापड़ और तेजाब से भरी शीशी को छिपाकर घर लेकर पहुंचा। इसके बाद दंपती में विवाद शुरू हो गया। वैष्णवी ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान ही पिता अर्जुन ने तेजाब की बोतल निकाल कर मां सोनी के ऊपर उड़ेल दी। वह चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद चापड़ निकाल कर मां के सिर, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ कई वार करके हत्या कर दी। वह बीच बचाव में आई तो उस पर भी पहले तेजाब डाला फिर चापड़ से हाथ पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। गेट खोलकर फरार हो गया।

घर में था अनजान शख्स का आनाजाना
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि अर्जुन मूलरूप से उन्नाव के शुक्लागंज का रहने वाला था। वह दो से चार दिनों में घर आता था और जब भी घर आता था, तो दंपती और बच्चों के बीच सारा दिन झगड़ा होता था। लोगों ने अर्जुन व बच्चों की गैर मौजूदगी में किसी अनजान शख्स को भी कई बार घर में आते-जाते देखा था। 

मकान मालकिन शकुंतलादेवी ने बताया कि किराये पर रहने आया परिवार एक साल तक बहुत शांत रहता था। इसके बाद तो दिन रात झगड़ा होने लगा था। रविवार रात को भी दंपती में काफी देर तक झगड़ा हुआ था। इसे लेकर उन्होंने विरोध भी करते हुए मकान खाली करने के लिए कहा था। हाल में उसने घर में आए एक युवक को गली के बाहर लाकर पीटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed