फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Corporation will build 28 roads construction will be done with 14 crores tender on 28th

Kanpur: नगर निगम बनवाएगा 28 सड़कें, 14 करोड़ से होगा निर्माण…28 को टेंडर, पढ़ें कौन सी सड़कें बनेंगी

Tue, 24 Jun 2025 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम 28 सड़कों का निर्माण करेगा, जिसके टेंडर 28 को होंगे। 15वें वित्त की निधि के 14 करोड़ रुपये से यह कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Kanpur Municipal Corporation will build 28 roads construction will be done with 14 crores tender on 28th
कानपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम हाटमिक्स प्लांट से 28 सड़कें और एक नाला बनवाएगा। इसके लिए 28 जून तक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ठेकेदारों को दो से लेकर छह माह में कार्य पूरे करने की शर्त रखी गई है। मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि 15वें वित्त की निधि के 14 करोड़ रुपये से यह कार्य कराए जाएंगे। सड़कें हाटमिक्स प्लांट से बनवाई जाएंगी।

विज्ञापन

ये सड़कें बनेंगी
सीसामऊ चौराहे से दलेलपुरवा चौराहा होते हुए मछली चौराहे तक, कैनाल रोड चौराहे से भूसाटोली होते हुए मोतीमोहाल चौराहा तक, पीएसी मोड़ हंस मंदिर से रामश्याम खड़ंजा मोड़ तक, संजयनगर चौराहे से तीन खंभा चौराहा तक, खाड़ेपुर में शराब गद्दी से केडीए कालोनी होते हुए पाल चौराहे तक, सिद्धनाथ मंदिर से वाजिदपुर रोड तक, आर्यनगर चौराहे से बंग भवन तक, स्वरूपनगर में झूलेलाल मंदिर से पुनीत जनरल स्टोर तक, रतनलालनगर में सौरभ गेस्ट हाउस से ओम वाटिका अपार्टमेंट तक, बेकनगंज थाने से टीआई हायर सेकेंड्री स्कूल तक, नाला रोड खलवा से नगर निगम अस्पताल के सामने से कंघीमोहाल मस्जिद चौराहे तक, गंगापुर कॉलोनी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed