फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Corporation BJP councilors clash house adjourned amidst uproar complaint to reach CM

कानपुर नगर निगम: भाजपा पार्षद आमने-सामने आए; हंगामे के बीच सदन स्थगित, CM तक पहुंचेगी शिकायत

Fri, 26 Dec 2025 05:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Dec 2025 05:41 PM IST
सार

Kanpur News: नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और राष्ट्रगान की मर्यादा भी भूली। अब इस गुटबाजी की शिकायत मुख्यमंत्री से होगी।

विज्ञापन
Kanpur Municipal Corporation BJP councilors clash house adjourned amidst uproar complaint to reach CM
कानपुर में नगर निगम सदन की बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नगर निगम सदन की बैठक शुक्रवार को हंगामा के बीच खत्म हो गई। सदन में बोलने को लेकर भाजपा पार्षद आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। ग्वालटोली से पार्षद अंकित मौर्य और अशोक नगर के पार्षद पवन गुप्ता ने सदन में बोलने ना देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान पवन गुप्ता पोस्टर  दिखाते रहे।

विज्ञापन

हंगामा कर रहे भाजपा पार्षदों को उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित सहित अन्य कई  पार्षदों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन जब किसी ने नहीं सुना तो महापौर ने आनंद-खनन में राष्ट्रगान के साथ ही सदन की समाप्ति की घोषणा कर दी, राष्ट्रगान के दौरान भी पार्षद हंगामा करते दिखाई दिए जिससे सदन का गरिमा प्रभावित हुई।

विज्ञापन

महापौर ने कहा- इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे
पार्षद अंकित मौर्य, पवन गुप्ता, विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडे ने आरोप लगाया कि सदन में भाजपा पार्षदों के साथ भेद-भाव किया जाता है। अंकित मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा की पिछले 3 वर्ष से 15वें वित्त का कार्य नहीं दिया गया। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने अपने ही पार्षदों के खिलाफ अभद्रता की शिकायत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से की हैं। वहीं, महापौर ने कहा की हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed