फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Khan’s Second Marriage and Love Angle Under Police Scanner

Van Driver Murder: पहली पत्नी को तलाक, तीन माह पहले की कोर्ट मैरिज, ‘कातिल रानू' की उलझी है लाइफ, पढ़ें कहानी

Fri, 14 Aug 2026 09:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 09:29 PM IST
सार

Kanpur Mumtaz Murder Case: मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू के निजी जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद रानू ने तीन महीने पहले ही एक अन्य महिला से कोर्ट मैरिज की थी और अब पुलिस इसी प्रेम प्रसंग और व्यक्तिगत एंगल से पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Kanpur: Mumtaz Murder Case Main Accused Shoyel Khan’s Second Marriage and Love Angle Under Police Scanner
Van Driver Murder - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा यह शातिर कातिल अब पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर करने की जुगत में लगा है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हमीरपुर से लेकर गोवा तक भागने के बाद चुपचाप कानपुर लौट आया है और उसने आत्मसमर्पण के लिए एक अधिवक्ता से भी संपर्क किया है। गुरुवार को पुलिस उसे दबोचने के लिए कचहरी परिसर के आसपास घेराबंदी किए बैठी रही, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में मुड़वाया सिर, गोवा तक काटा चक्कर

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर शोयल ने चित्रकूट में अपना हुलिया बदलते हुए अपना सिर मुड़वा लिया था। हद तो तब हो गई जब चित्रकूट में एक जगह चेकिंग के दौरान पुलिस ने खुद उसी से (बदले हुए हुलिया में) उसके बारे में पूछताछ कर ली, लेकिन पुलिस उसे पहचान नहीं पाई। 

विज्ञापन

आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

इसके बाद वह मानिकपुर, सूरत और फिर सीधे गोवा जा पहुंचा। जब पुलिस को उसके वापस कानपुर लौटने की भनक लगी, तो बाहर भेजी गई टीमों को भी वापस बुला लिया गया है। साढ़ थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

'टिट फॉर टैट' के संदेश
 

एक तरफ पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, तो दूसरी तरफ बेखौफ शोयल लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। उसने व्हाट्सएप ग्रुप और इंस्टाग्राम पर अपनी महिला मित्र के साथ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। साथ ही एक ऑडियो और पोस्ट जारी कर लिखा है कि जो जैसा करेगा वह वैसा भरेगा, यही दुनिया का दस्तूर है—टिट फॉर टैट।

मुख्य आरोपी पर शिकंजा कसने की तैयारी

गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात शोयल ने अपने साथी आशीष के साथ मिलकर मुमताज की हत्या की थी और घर में लूटपाट की थी, जिसमें मुमताज की पत्नी भी घायल हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में उसके साथी आशीष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, और अब मुख्य आरोपी पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed