{"_id":"61effd10f4d54147f00a013f","slug":"kanpur-mumbai-flight-arrived-other-three-canceled-passengers-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मुंबई की फ्लाइट आई, बाकी तीनों निरस्त, यात्री परेशान, इंडिगो की फ्लाइटें 31 तक एक दिन छोड़कर उड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मुंबई की फ्लाइट आई, बाकी तीनों निरस्त, यात्री परेशान, इंडिगो की फ्लाइटें 31 तक एक दिन छोड़कर उड़ेंगी
Tue, 25 Jan 2022 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:44 PM IST
सार
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि मंगलवार को स्पाइसजेट की दोनों फ्लाइटों को निरस्त करना पड़ा। इससे एयरपोर्ट आकर कई यात्रियों को वापस होना पड़ा। मंगलवार को इंडिगो की मुंबई फ्लाइट में 187 यात्री आए और गए।
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बढ़ते कोरोना का असर अब फ्लाइटों के संचालन पर होने लगा है। मंगलवार को इंडिगो की केवल मुंबई फ्लाइट आई। बेंगलुरु फ्लाइट नहीं आई। स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई फ्लाइटों को निरस्त कर दिया गया। बुधवार को इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट आएगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने बताया कि मंगलवार को स्पाइसजेट की दोनों फ्लाइटों को निरस्त करना पड़ा। इससे एयरपोर्ट आकर कई यात्रियों को वापस होना पड़ा। मंगलवार को इंडिगो की मुंबई फ्लाइट में 187 यात्री आए और गए। इसके अलावा इंडिगो ने 31 जनवरी तक मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइटों को एक-दिन छोड़ एक दिन उड़ाने का फैसला किया है। ऐसे में यात्री रिफंड ले सकते हैं या अग्रिम तारीखों में टिकट बुकिंग करा सकते हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि यात्री विमान कंपनियों की वेबसाइट से अपडेट लेते रहें।
स्पाइस जेट की मुंबई, दिल्ली की फ्लाइटें 30 तक निरस्त
विमान कंपनी के अफसरों ने बताया कि स्पाइस जेट की मुंबई और दिल्ली फ्लाइटें 26 से 30 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इनमें एडवांस टिकट की बुकिंग कराने वाले अपना रिफंड ले लें। यात्री चाहें तो अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइटें ले सकते हैं।