{"_id":"6978fb7f74d7d2d44a0d9f7c","slug":"kanpur-mother-and-son-trapped-in-restaurant-elevator-for-half-an-hour-rescued-by-authorities-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेस्टोरेंट की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे मां-बेटा, रेस्क्यू कर निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेस्टोरेंट की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे मां-बेटा, रेस्क्यू कर निकाले गए
Tue, 27 Jan 2026 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:28 PM IST
सार
मां-बेटा रेस्टोरेंट की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे। दोनों को रेस्क्यू कर निकाला गया। घटना काकादेव थाना क्षेत्र की है। दमकल विभाग ने मदद की।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लिफ्ट में मां-बेटे के फंसने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकादेव थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर में स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कॉफी पीकर लौटते समय फॉल्ट होने के कारण लिफ्ट बंद होने से मां-बेटा आधे घंटे फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने टेक्नीशियन की मदद से 15 मिनट में रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
रामकृष्णनगर निवासी रजनीश गुप्ता अपनी मां कस्तूरी गुप्ता का चेकअप कराने के लिए लाजपतनगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल मंगलवार रात करीब नौ बजे गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दोनों शिवाजीनगर स्थित रेस्टोरेंट में प्रथम तल पर कॉफी पीने गए। घर लौटने के लिए मां बेटा लिफ्ट में घुसे। वह लोग नीचे उतर ही रहे थे, कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
काकादेव में रेस्टोरेंट में हुई घटना में जानकारी लेते सीएफओ
- फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। रेस्टोरेंट कर्मियों ने मदद के लिए दमकल विभाग को सूचना दी।
रेस्टोरेंट में लिफ्ट में मां-बेटे के फंसने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर कुछ ही देर में मुख्य अग्शिमन अधिकारी दीपक शर्मा, फायर स्टेशन अफसर परमानंद पांडेय समेत दमकल की टीम पहुंची और करीब 15 मिनट में रेस्क्यू कर टेक्नीशियन की मदद से मां बेटे को सकुशल पकड़कर बाहर निकाल लिया। घबराए मां बेटे को आराम मिलने के बाद दोनों चले गए।
रेस्टोरेंट में लिफ्ट में मां-बेटे के फंसने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
टेक्नीशियन ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ इस कारण उनका सर्वर रूम और लाखों के उपकरण फुंक गए। इसी के चलते लिफ्ट चलते-चलते बंद हो गई। समय से दोनों को निकाल लिया गया था।