{"_id":"694e2db7e5b488c0ee02db27","slug":"kanpur-mobil-oil-spilled-on-the-national-highway-injuring-more-than-12-riders-leading-to-massive-traffic-jam-2025-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नेशनल हाईवे पर फैला मोबिल ऑयल; फिसलन से मची अफरा-तफरी, 12 से अधिक बाइक सवार घायल, लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नेशनल हाईवे पर फैला मोबिल ऑयल; फिसलन से मची अफरा-तफरी, 12 से अधिक बाइक सवार घायल, लगा भीषण जाम
Fri, 26 Dec 2025 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:10 PM IST
सार
Kanpur News: सचेंडी के भौंती हाईवे पर एक किमी तक मोबिल ऑयल फैलने से 12 बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने भूसी डलवाकर सफाई और जाम खुलवाने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठे घायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौती नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हालांकि, सड़क पर तेल फैलने से दर्जनों लोग चोटिल हो गए। किसी अज्ञात वाहन से बीच हाईवे पर मोबिल ऑयल गिर जाने के कारण देखते ही देखते बाइक सवारों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेल की वजह से सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई, जिससे एक के बाद एक 12 से अधिक बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की कई बार सूचना दी गई, लेकिन शुरुआती समय में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे घायलों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन
भौती हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : amar ujala
एक किमी तक फैला तेल, लगा भीषण जाम
अज्ञात वाहन से गिरा तेल लगभग एक किलोमीटर के दायरे में फैल गया, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देर से ही सही, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है। पुलिस ने फिसलन कम करने के लिए सड़क पर भूसी और मिट्टी डलवाई है, ताकि तेल को सोखा जा सके।